लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने MP के रहने वाले कानून के छात्र को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मध्य प्रदेश के रहने वाले एक कानून के छात्र को रिहा करने का तुरंत आदेश दिया है. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने यह आदेश दिया है.

Supreme Court ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट (Supreme Court) ने पाया कि जेल के डिटेंशन सेंटर में रखे गए छात्र की हिरासत न केवल असंवैधानिक है, बल्कि नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि जिस तरह से छात्र को डिटेंशन में लिया गया है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) की शर्तों को पूरा नहीं करता है. कोर्ट ने कहा कि जब छात्र पहले से ही अन्य आपराधिक मामलों में जेल में बंद था, तो उसकी डिटेंशन की जरूरत क्या थी. इसकी जांच क्यों नही की गई.

कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि छात्र को 28 जनवरी 2025 को जमानत मिल जाने के बावजूद वह एएसए के आदेश के चलते जेल में बंद है. इसलिए यह हिरासत अवैध है. इसमें नियमों की घोर अनदेखी की गई है.

यह भी पढ़ें- One Nation One election: एक देश एक चुनाव पर पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने रखी अपनी राय, जानें क्या कहा?

यह छात्र 11 जुलाई 2024 को हिरासत में लिया गया था और उसके बाद से उसकी हिरासत को चार बार बढ़ाया गया. पिछली बार हिरासत की अवधि को 12 जुलाई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया था. जिसके बाद छात्र की ओर से हिरासत में रखे जाने को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने छात्र की ओर से पेश वकील की दलीलों से संतुष्ट नही हुआ और उसकी याचिका को खारिज कर दिया. जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा और सुप्रीम कोर्ट में हिरासत में रखे जाने को उसने चुनौती दी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

39 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

58 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago