SportsForAll 2025: देशभर के युवा शूटर्स के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. 6वां स्पोर्ट्स फॉर ऑल (SportsForAll 2025) एयर राइफल और एयर पिस्टल रिवार्ड प्रोग्राम 2025 का आयोजन डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में 12 से 21 जुलाई तक हो रहा है.
इस कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स फॉर ऑल (SportsForAll 2025) फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है. इस बार खास बात यह है कि फाउंडेशन ने 100 शूटर्स को स्पॉन्सर करने का निर्णय लिया है. इनमें 15 अंतरराष्ट्रीय स्तर के और 85 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं.
प्रतियोगिता में युविका तोमर, अंजलि चौधरी और तियाना फोगाट जैसे शूटर्स हिस्सा ले रहे हैं. फाउंडेशन का मकसद इन खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, ट्रेनिंग के मौके और बड़ी प्रतियोगिताओं में दिखने का प्लेटफॉर्म देना है.
इस आयोजन में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे. साथ ही देशभर से 1 लाख से अधिक शूटर्स वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ेंगे. ये मंच युवा शूटर्स को अपना हुनर दिखाने और बड़े कोचों व खिलाड़ियों से जुड़ने का मौका देगा. इस इवेंट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि शूटिंग स्पोर्ट्स की ग्रासरूट लेवल पर मजबूती भी है. प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और खेल भावना को बढ़ावा देना इसकी मुख्य सोच है.
मेंटॉर खेमचंद शर्मा ने देश के विभिन्न खेल जगत के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. शर्मा का मानना है कि उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों में जोश भरेगी और शूटिंग स्पोर्ट को आगे ले जाने में मदद करेगी. उन्होंने अपने निमंत्रण पत्र में कहा, “आपकी उपस्थिति और समर्थन खेल को आगे बढ़ाने और देश के युवा शूटर्स को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी.” यह आयोजन न केवल शूटिंग के दिग्गजों के लिए, बल्कि भविष्य के चैंपियनों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरेगा.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…