खेल

ICC टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ने भी बनाई टॉप-3 में जगह

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर टी-20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. वे अब 829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-2 पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड पहले स्थान पर हैं. वहीं, तिलक वर्मा को एक अंक का नुकसान हुआ और वे तीसरे स्थान पर खिसक गए.

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में 135 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के लगाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

वरुण चक्रवर्ती बने टॉप-3 बॉलर

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी बड़ा फायदा हुआ है. वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उनके अब 705 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इंग्लैंड के राशिद खान भी 705 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज के अकील हुसैन (707 अंक) नंबर-1 पर काबिज हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने 14 विकेट झटके और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया. इस दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आगामी वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है.

ऑलराउंडर रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर बने हुए हैं. उन्होंने चौथे टी-20 में 30 गेंदों पर 53 रन की तेज पारी खेली थी.

टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ टॉप-5 में पहुंचे

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने तीन स्थान की छलांग लगाई और अब वे 784 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ट्रैविस हेड दो अंकों के नुकसान के बाद 7वें स्थान पर आ गए हैं. भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे और ऋषभ पंत 9वें स्थान पर बरकरार हैं.

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा (745 अंक) अब 9वें स्थान पर आ गए हैं. कगिसो रबाडा (837 अंक) दूसरे स्थान पर हैं.

वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली टॉप-5 में शामिल हैं. वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं.

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव (665 अंक) दूसरे स्थान पर हैं. श्रीलंका के महीश तीक्षणा (663 अंक) तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बुमराह (645 अंक) को एक स्थान का नुकसान हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago