सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 133 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हो गए और संजू सैमसन 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 41 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. अभिषेक ने कुल 34 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे. तिलक वर्मा (19) और हार्दिक पंड्या (3) नाबाद रहे.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही. अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में ही फिल साल्ट को आउट किया. तीसरे ओवर में बेन डकेट भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पारी को संभालते हुए 68 रनों की पारी खेली.
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया. इंग्लैंड की पूरी टीम 132 रनों पर सिमट गई.
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 2 विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए. उन्होंने युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा.
भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स में कुल 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 7 मैच जीते हैं. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर एकमात्र हार 2011 में हुई थी.
अब तक दोनों टीमों के बीच 25 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 14 और इंग्लैंड ने 11 मैच जीते हैं.
अगला मैच: दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Ind Vs Eng: युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ा, अब विकेटों के शतक की दहलीज पर पहुंचे अर्शदीप सिंह
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…