खेल

‘कैप 278 SIGN OFF’ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से लिया संन्यास, वीडियो शेयर कर साझा किया भावुक संदेश

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. गुरुवार, 30 जुलाई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी. रहाणे पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान थे. अब वह आईपीएल समेत किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे.

अजिंक्य रहाणे ने इंस्टग्राम पर वीडियो में लिखा, ‘कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.’

कैसा रहा राहणे का सफर

अजिंक्य रहाणे सिर्फ भरोसेमंद बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक सफल कप्तान भी रहे. वह उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की. टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने छह मैचों में भारत की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में टीम ने चार मुकाबले जीते, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे. सबसे खास बात यह रही कि उनके नेतृत्व में भारत को टेस्ट में एक भी हार नहीं मिली. वनडे में उन्होंने तीन मैचों में कप्तानी की और तीनों में टीम को जीत दिलाई. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में दो मैचों में कप्तानी करते हुए भारत ने एक मुकाबला जीता और एक हारा.

अगर उनके करियर की बात करें तो रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने 8,414 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 51 अर्धशतक निकले.

आईपीएल में भी रहाणे कई टीमों का हिस्सा रहे. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेला. 212 आईपीएल मैचों में उन्होंने 5,367 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

अजिंक्य रहाणे के करियर का सबसे यादगार पल 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा. एडिलेड टेस्ट में भारत को बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद विराट कोहली के स्वदेश लौटने पर रहाणे ने टीम की कमान संभाली और दूसरे टेस्ट में मेलबर्न में शानदार शतक लगाकर भारत को दमदार वापसी कराई.

सीरीज के बाकी मुकाबलों में कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हो गए, लेकिन रहाणे ने युवा खिलाड़ियों के साथ टीम का शानदार नेतृत्व किया. आखिरी टेस्ट में भारत ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की. गाबा में ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से अजेय था, इसलिए इस जीत को भारतीय क्रिकेट के सबसे गौरवशाली पलों में गिना जाता है. रहाणे की कप्तानी आज भी उस ऐतिहासिक सफलता के लिए याद की जाती है.


ये भी पढ़ें: भारत की गोल्डन रात: 15 मेडल के साथ मिली 8वीं रैंक, 3 चैंपियंस ने दुनिया में बजाया डंका; देखें पूरी टैली


तीनों फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम योगदान दिया. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 85 मैच खेले और 38.46 की औसत से 5,077 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले. उन्होंने 578 चौके और 35 छक्के भी लगाए.

वनडे क्रिकेट में रहाणे ने 90 मुकाबलों में 2,962 रन बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत 35.26 रहा. इस फॉर्मेट में उन्होंने तीन शतक और 24 अर्धशतक लगाए, जबकि 293 चौके और 33 छक्के जड़े. साथ ही टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 375 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा. इस दौरान उनके बल्ले से 32 चौके और छह छक्के निकले.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

14 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

30 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago