Bharat Express DD Free Dish

भारत की गोल्डन रात: 15 मेडल के साथ मिली 8वीं रैंक, 3 चैंपियंस ने दुनिया में बजाया डंका; देखें पूरी टैली

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की पैरा T47 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत लिया है. वहीं मोहम्मद बासिल ने सिल्वर जीता और लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने भी इतिहास रचा है. अब मेडल टैली में भारत 8वें नंबर पर पहुंच गया है.

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. खेलों के छठे दिन ट्रैक पर भारत का डंका बजा, जब दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की पैरा T47 कैटेगरी की 100 मीटर रेस में चीते जैसी रफ्तार दिखाते हुए देश के लिए तीसरा गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया. उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया है.

भारत के खाते में गोल्ड और सिल्वर दोनों (Commonwealth Games Update)

दिलीप ने 100 मीटर की इस रेस को पूरा करने में महज 10.71 सेकेंड का समय लिया और पहला स्थान हासिल किया. इस इवेंट में भारत का जलवा यहीं नहीं रुका; भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल भी अपने नाम कर लिया. वहीं इंग्लैंड के केविन सैंटोस को 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा. आपको बता दें कि T47 कैटेगरी में वे एथलीट्स हिस्सा लेते हैं जिनके एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता होती है.

लॉन्ग जंप में श्रीशंकर का कमाल (Commonwealth Games News)

छठे दिन का एक और बड़ा हीरो रहा भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर! उन्होंने 8.09 मीटर की शानदार छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही वह पुरुषों की लॉन्ग जंप में लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस इवेंट का गोल्ड जमैका के तजय गेल (8.15 मीटर) ने जीता.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका! इन दो बड़े कोचों से टूटा BCCI का रिश्ता, जानिए क्या रही वजह

भारत 8वें स्थान पर, बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के (Commonwealth Games India Medal Tally)

दिलीप गावित के इस गोल्ड से पहले, भारत के लिए महिलाओं के पैरा शॉटपुट F57 में शर्मिला धनकड़ और वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू गोल्ड जीत चुकी हैं. छठे दिन के मुकाबले खत्म होने तक भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल हो गए हैं और भारतीय टीम मेडल टैली में वापस आठवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, बॉक्सिंग टीम ने भी कमाल कर दिया है, 6 मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत के इस खेल में 10 मेडल पूरी तरह पक्के हो गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read