खेल

World Junior Squash Championship: मिस्र का दबदबा खत्म, 18 साल की अनाहत ने भारत को जिताया गोल्ड, PM मोदी ने यूं दी बधाई

भारत की 18 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने खेल जगत में इतिहास रच दिया. अनाहत ‘वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. कनाडा के ओंटारियो में आयोजित प्रतियोगिता के विमेंस सिंगल्स फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रुकैया सलेम को सीधे सेटों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

PM मोदी ने सराहा, बोले- ‘युवाओं के बीच बढ़ेगी लोकप्रियता’

अनाहत की इस एतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा, “वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि. अनाहत सिंह पर गर्व है कि उन्होंने गोल्ड मेडल जीता. यह उपलब्धि देश के युवाओं के बीच स्क्वैश खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाएगी.”

15 साल बाद टूटा मिस्र का दबदबा

टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने बिना एक भी मैच गंवाए चैंपियन बनकर अपनी रैंकिंग को सही साबित किया. इस जीत के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में मिस्र (Egypt) के पिछले 15 सालों के एकछत्र दबदबा को भी समाप्त कर दिया. वह साल 2010 में अमेरिका की अमांडा सोभी के बाद यह खिताब जीतने वाली पहली गैर-मिस्र महिला खिलाड़ी बनी हैं.

‘लगता है जैसे सपना देख रही हूँ’

जीत के बाद भावुक अनाहत ने कहा कि पिछले चार सालों से वह सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में हारती रही थीं और इस टूर्नामेंट को अपने लिए किसी ‘श्राप’ जैसा मानती थीं. लेकिन जूनियर के तौर पर अपने आखिरी साल में उन्होंने बिना किसी दबाव के स्वाभाविक खेल दिखाया. बता दें कि अनाहत इससे पहले 2022 एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago