खेल

Lionel Messi: अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर! सामने आई बड़ी खबर

Lionel Messi, Argentina: अर्जेंटीना का पूरा देश इस समय अपनी फुटबॉल टीम की फीफा विश्व कप जीत का जश्न मना रहा है. 1986 के बाद पहली बार विश्व कप जीतने पर वहां के लोग बेहद खुश हैं. लियोनेल मेस्सी के नेतृत्व वाली टीम इन दिनों जश्न में डूबी है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ताजा रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अर्जेंटीना सेंट्रल बैंक ने मेसी की तस्वीर को अपने 1000 पेसो बैंक नोट पर लगाने का प्रस्ताव दिया है.

बता दें, अर्जेंटीना को तीसरी बार खिताब दिलाने वाले मेसी की फोटो करेंसी पर छापने के लिए अर्जेंटीना सरकार के वित्तिय मामले को देखने वाला मंत्रालय विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो मेसी देश की करेंसी में छपने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Kuldeep Yadav: ‘मजाक चल रहा है…’ कुलदीप के साथ फिर हुई नाइंसाफ़ी! ड्रॉप करने पर भड़के गावस्कर और फैंस

वर्ल्ड कप जीतने के बाद सोच-विचार शुरू

अभी ये बात पक्की नहीं है. लेकिन, अर्जेंटीना के सरकारी महकमें में इसे लेकर जो हलचल है, उसे देखकर लगता है ऐसा हो भी सकता है. खबर है कि वहां की सरकार जो वित्तीय मामले को देखती है, उसने फीफा के ऐतिहासिक जीत के बाद इस पर सोच विचार करना शुरू किया है.

दुनिया भर में अर्जेंटीना और मेसी के फैंस के लिए काफी यादगार क्षण था, जब उनकी टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ जीत दर्ज की. इस धमाकेदार जीत के साथ इतिहास में तीसरी बार टूर्नामेंट के विजेता के रूप में अर्जेंटीना की टीम उभरी. लियोनेल मेसी के लिए भी यह एक बड़ा क्षण था क्योंकि उन्होंने अपने 16 साल के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा किया. वो भी अपने अंतिम वर्ल्ड कप में. अब टीम ट्रॉफी के साथ अपने देश लौटी है, जहां फैंस ने उनका तालियों के साथ स्वागत किया.

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स से जो जश्न की जो तस्वीरें आई हैं, वो हैरान कर देने वाली थीं. सड़कों पर लाखों की संख्या में फैंस जमा थे और अपनी टीम कि इस यादगार जीत का जश्न मना रहे हैं. अर्जेंटीना के लोगों कि खुशी और ये सेलिब्रेशन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि वो इस जीत से कितने खुश हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago