खेल

कौन हैं क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? मशहूर यूट्यूबर को डेट कर रही थी एक्ट्रेस

Arshdeep Singh girlfriend: भारत के तेज गेंदबाज और पंजाब टीम के बड़े नाम अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के स्टार रहे अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इन दिनों हमेशा नजर आते रहे हैं. एयरपोर्ट हो या गुरुद्वारा, अर्शदीप और उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड हर जगह स्पॉट हो रहे हैं. जिसके बाद से फैंस अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं.

कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड? (Who is Arshdeep Singh girlfriend)

अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड के बारे में बताया जाता है कि वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर (Samreen Kaur) हैं. समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था और उन्होंने मॉडलिंग व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करके अपना करियर शुरू किया.

समरीन ने शुरुआत में रैंप वॉक और टीवी विज्ञापनों में काम किया. इसके बाद उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी एक्टिंग की, जहां उन्हें बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला. वह 2018 में फेमिना मिस इंडिया के ऑडिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं और जम्मू-कश्मीर की स्टेट फाइनलिस्ट रही थीं.

मशहूर यूट्यूबर को भी कर रही थी डेट?

अर्शदीप सिंह से पहले समरीन का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) के साथ भी जोड़ा गया था. हालांकि दोनों ने हमेशा यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कोई रिलेशन नहीं था.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: खत्म हुआ कोलकाता का सफर? ‘मलिंगा’ की कमी और प्ले-ऑफ की राह में खड़ी ये 3 बड़ी चुनौतियां


बाद में जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करना कम कर दिया, तो ब्रेकअप जैसी अफवाहें फैलने लगीं. इस वजह से समरीन को ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने साफ किया कि कुछ निजी कारणों से उनकी दोस्ती खत्म हुई है, फिर भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

8 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

10 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

13 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

30 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

43 minutes ago