Bharat Express DD Free Dish

IPL 2026: खत्म हुआ कोलकाता का सफर? ‘मलिंगा’ की कमी और प्ले-ऑफ की राह में खड़ी ये 3 बड़ी चुनौतियां

GT vs KKR: केकेआर ने IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीता है. ‘मलिंगा’ की गैरमौजूदगी और खराब फॉर्म के चलते टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

KKR playoff chances 2026

KKR playoff chances IPL 2026

GT vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 25वां मुकाबला शुक्रवार (17 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटन्स ने इस सीजन में 4 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है. वहीं दूसरी ओर, केकेआर को 5 मुकाबलों में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है.

अपनी पहली जीत की तलाश में एक बार फिर केकेआर टीम आज मैदान पर उतरेगी. हालांकि, जीत के लिए कोलकाता टीम रणनीति बनाने में लगी हुई है. इसी के साथ टीम की प्लेइंग इलेवन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

फिन एलेन की जगह टिम सीफर्ट?

इस आईपीएल सीजन में खराब प्रदर्शन से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलेन की जगह टिम सीफर्ट को मौका दिया जा सकता है. क्योंकि फिन एलेन का प्रदर्शन इस सीजन में खास नहीं रहा है. इसलिए टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है.

‘मलिंगा’ अब तक टीम से बाहर

केकेआर की इस सीजन में मैदान पर तो मुश्किलें बढ़ ही रही हैं, साथ ही मैदान के बाहर भी टीम के लिए समस्याएं कम नहीं हैं. बता दें कि केकेआर के तेज गेंदबाज और लसिथ मलिंगा जैसी बॉलिंग एक्शन वाले मथीशा पथिराना अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. हालांकि पथिराना को एनओसी मिलने के बावजूद भी वह आज का मैच नहीं खेल पाएंगे.

इस मैच की उम्मीद

इस मैच में केकेआर की उम्मीदें कुछ खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी. बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी से अच्छी पारी की उम्मीद है. वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. फिन एलेन अभी तक खास असर नहीं छोड़ पाए हैं, इसलिए टीम गुजरात के खिलाफ उनकी जगह टिम सीफर्ट को मौका देने पर सोच सकती है.

क्या KKR करेगी प्ले-ऑफ में क्वालीफाई? (Will KKR qualify for the play-offs?)

अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है. टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें 4 में हार मिली और 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. फिलहाल उनके पास सिर्फ 1 अंक है और नेट रन रेट (-1.383) भी काफी खराब है, जिसके चलते टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है.

आईपीएल में आमतौर पर प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंक यानी 8 जीत जरूरी मानी जाती है. कुछ मामलों में 14 अंकों पर भी टीम आगे बढ़ सकती है, लेकिन 12 अंकों के साथ क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल होता है. KKR को अभी 9 मैच और खेलने हैं. अगर टीम को प्ले-ऑफ की उम्मीद बनाए रखनी है, तो उसे इन मैचों में से कम से कम 7 या 8 जीत दर्ज करनी होंगी. यानी अब उनके पास गलती की बहुत कम गुंजाइश बची है.


ये भी पढ़ें: कप्तान अय्यर की तूफानी पारी, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (GT vs KKR Playing 11)

गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing 11): शुभमन गिल(कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/मोहम्मद सिराज(इम्पैक्ट), राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन (KKR Playing 11): फिन ऐलन/टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे(कप्तान), अंगकृष रघुवंशी/वरुण चक्रवर्ती(इम्पैक्ट), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read