खेल

Asia Cup में रहा है टीम इंडिया का दबदबा, पाकिस्तान के हाथ आई केवल दो बार ट्रॉफी, आंकड़ों में देखें कौन है असली ‘सिकंदर’

Asia Cup 2023: एशिया की टीमों के बीच कल यानी बुधवार से सबसे बड़ा टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले से होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के फैंस को 2 सितंबर का बेसब्री से इंतजार होगा जब दोनों देशों की टीमें आपस में भिड़ेंगी. पिछले साल एशिया कप श्रीलंका ने जीता था. वैसे देखा जाए तो भारत (Team India) का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा है.

1984 में एशिया कप का पहली बार आयोजन हुआ था और तब भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. टीम इंडिया ने अब तक 7 बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है. टीम इंडिया ने 1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप अपने नाम किया था. भारत ने 7 में से 6 एशिया कप वनडे फॉर्मेट में जीते हैं जबकि एक बार टी20 फॉर्मेट में टीम ने ट्रॉफी जीती है. वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की नजरें अब अपने आठवें टाइटल पर हैं. हालांकि, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी इस रेस में हैं.

श्रीलंका ने 6 बार जीती ट्रॉफी

भारत के बाद श्रीलंका ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है. श्रीलंका ने 6 बार यह ट्रॉफी जीती है. श्रीलंका की टीम ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और इसके बाद 2022 में खिताब अपने नाम किया है.

पाकिस्तान दो बार बना चैंपियन

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो अब तक 15 में से सिर्फ दो बार ही वह एशिया कप की ट्रॉफी जीत सका है. पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया कप का खिताब जीता था. पिछले साल एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पहुंचा था लेकिन श्रीलंका के हाथों हार से तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था. हालांकि इस बार टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है. कुल मिलाकर सभी टीमों को देखने के बाद यह जरूर तय है कि दर्शकों को रोचक मुकाबले जरूर देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा को मिली जगह, संजू सैमसन को मौका नहीं

एशिया कप के शेड्यूल की बात करें तो फाइनल समेत कुल 13 मैच इस टूर्नामेंट में खेला जाने हैं. भारत अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के साथ खेलेगा. इसके बाद 4 सितंबर को टीम इंडिया नेपाल के साथ भिड़ेगी. दूसरे राउंड के मैच 6 सितंबर से खेले जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

5 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

28 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

40 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

48 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

57 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

60 minutes ago