देश

Ghosi Bypoll 2023: “हिसाब-किताब तो BJP को अपनी 10 साल की सरकार का भी देना…”, घोसी विधानसभा में अखिलेश यादव ने सत्‍तारूढ़ पार्टी पर ऐसे साधा निशाना

Ghosi Bypoll- 2023: मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हुंकार भरी और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त कर वोटर को रिझाने का काम किया इसी के साथ दावा किया कि, घोसी से सपा ही जीतेगी. साथ ही सभी मतदाताओं को धन्‍यवाद देते हुए कहा क‍ि लोकतंत्र में अपने वोट का भरोसा तोड़ने वालों को घोसी विधानसभा की जनता सबक सिखाएगी.

 

इस मौके पर अखिलेश ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह का नाम लिए बिना कहा कि, “घोसी विधानसभा के मतदाताओं ने मन बना लिया है, जिन लोगों ने पलायन किया है और लोकतंत्र में वोटो का विश्वास तोड़ा है, इस बार घोसी की जनता उन्हें सबक सिखाने जा रही है. इस विधानसभा की सुध लेने वाला अगर कोई है तो वो है सुधाकर सिंह  हैं. आगे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “हिसाब किताब तो बीजेपी को दिल्ली की 10 साल की सरकार और उत्तर प्रदेश की 6 साल की सरकार का देना है. इसके बाद जनता से सवाल करते हुए कहा कि, बताओ घोसी की जनता इन सालों में आपको कोई सुविधा दे पाई बीजेपी? अगर बीजेपी ने सुविधाएं दी होती तो आज इतने मंत्रियों की फौज नहीं उतारनी पड़ती यहां पर.” अखिलेश ने आगे कहा कि, “तमाम मंत्री आ रहे हैं धोखा देने, अपनी उपलब्धियां नहीं बता रहे हैं.” इसी के साथ भाजपा पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि, किसान जो अपनी पैदावार की चिंता में डूबा है इस फसल की कीमत कैसे मिले? मंत्री जो घूम रहे हैं सरकार के, किसी को ये नहीं बता पाए कि डीजल सस्ता मिलना चाहिए किसान को. इस मौके पर अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि, ”इनसे ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नहीं है, जो लोग लाल किले से झूठ बोलते हों, लखनऊ से झूठ बोलते हों…”

ये भी पढ़ें- Mainpuri: यूपी रोडवेज के सस्पेंड कंडक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, यात्री को नमाज पढ़ाने के लिए रोकी थी बस, नौकरी से निकाले जाने से था निराश

 

I.N.D.I.A गठबंधन से घबरा गई है भाजपा

 

अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि,  “जबसे समाजवादी और देश के दल एक हो गए हैं और जबसे I.N.D.I.A गठबंधन बना है, लोग घबराए हुए हैं कि ‘इंड‍िया’ गठबंधन कैसे बन गया. भाजपा इंडिया गठबंधन से घबरा गई है.” इसी के साथ जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि, जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी तब तक हम सबका साथ सबका विकास नहीं कर पाएंगे. ये लोग सबके बीच में गैर बराबरी नहीं खत्म करना चाहते हैं. इसी के साथ अखिलेश ने महंगाई को लेकर कहा कि, महंगाई कहां पहुंच गई है, जो कभी फ्री दिया था सिलेंडर बताओ आज उसकी कीमत क्या है? अखिलेश ने आगे कहा कि, बीजेपी के लोग गरीब की जेब से पैसा निकाल कर के अमीरों की तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

35 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

43 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago