Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच में खिलाड़ियों की हरकतों पर विवाद, BCCI ने जताया एतराज

Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले के बाद मैदान से बाहर भी तनाव जारी है. दुबई में हुए इस मैच में जहां भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया.

Asia Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले के बाद मैदान से बाहर भी तनाव जारी है. दुबई में हुए इस मैच में जहां भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. वहीं कुछ खिलाड़ियों की हरकतों ने दोनों देशों के बोर्डों के बीच विवाद खड़ा कर दिया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन

21 सितंबर को खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बंदूक चलाने जैसा सेलिब्रेशन किया. वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने फील्डिंग करते समय प्लेन गिराने का इशारा किया. इन दोनों खिलाड़ियों की हरकतों से भारतीय टीम ने काफी नराजगी जाहिर की.

BCCI ने 24 सितंबर को इन हरकतों की औपचारिक शिकायत ICC से की और दोनों खिलाड़ियों के वीडियो सबूत के तौर पर भेजे. बोर्ड का कहना है कि ये सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं बल्कि जानबूझकर की गई उकसाने वाली हरकत थी. अब मामला ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के पास है.

फरहान की ने दी सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरहान ने अपने बचाव में कहा कि यह केवल सेलिब्रेशन का एक पल था और उन्होंने बिना किसी गलत नीयत के ऐसा किया. लेकिन BCCI अधिकारियों का कहना है कि जब खिलाड़ी खुद मान रहा है कि उसे इस पर कोई पछतावा नहीं है, तो यह खेलभावना के खिलाफ है.

PCB ने सूर्यकुमार पर लगाया आरोप

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाए हैं. 14 सितंबर को टॉस के दौरान सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर भी आपत्ति जताई गई.

ICC ने PCB की शिकायत को संज्ञान में लिया है और रिपोर्ट रेफरी रिची रिचर्डसन को भेज दी है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव से ई-मेल के जरिए जवाब मांगा है. मेल में कहा गया है कि कप्तान ने अनुचित टिप्पणी करके खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाया गया है. यदि सूर्या इन आरोपों को नहीं मानते, तो सुनवाई होगी जिसमें भारतीय कप्तान और PCB के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे.

बढ़ सकता है विवाद

भारत-पाकिस्तान मुकाबले हमेशा से ही हाई वोल्टेज माहौल के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार मैदान पर हुई छोटी-छोटी हरकतों ने इसे और पेचीदा बना दिया है. अब सभी की नजरें ICC पर हैं कि वह इन घटनाओं पर क्या रुख अपनाता है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Ind Vs Ban: अभिषेक शर्मा के तूफान और कुलदीप यादव की फिरकी में फंसा बांग्लादेश, एशिया कप में भारत की लगातार चौथी जीत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest