Asia Cup 2025 IND vs PAK: हाल ही टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप 2025 सुपर-4 के मुकाबले के बाद पाकिस्तान की टीम एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जानकारी देते हुए बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर दिया. जिससे उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में पाकिस्तान टीम की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम को जमकर लताड़ा और कहा कि यह टीम 200 रन बनाकर भी मैच नहीं जीत सकती थी.
इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की दमदार फिफ्टी की मदद से 171 रन बनाए थे. ऐसे में टीम को उम्मीद थी कि यह स्कोर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाएगा, वही दूसरी और भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रनों की साझेदारी कर शुरुआत से ही मैच की दिशा बदल दी.
बता दें कि मैच के बाद शोएब अख्तर ने एक टीवी शो पर पाकिस्तान की गेंदबाजी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “अगर पाकिस्तान 200 रन भी बना लेता तो यह गेंदबाजी लाइन-अप उसे डिफेंड नहीं कर पाता. ऐसे में अबरार अहमद जैसे मेन बॉलर को पीछे रखकर सैम अयूब से गेंदबाजी कराना समझ से बाहर है. फहीम अशरफ से अगर गेंदबाजी करानी थी तो नई गेंद से कराते. उन्होंने कहा कि टीम की रणनीति ही गलत थी.”
इस दौरान अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया. विशेष रूप से उन्होंने हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी को आड़े हाथों लिया. क्योंकि “हारिस रऊफ ने एक भी भारतीय बल्लेबाज को आउट नहीं किया. इसके साथ ही जितने भी विकेट मिले वो भारतीय बल्लेबाजों की गलती से आए और गेंदबाजों ने खुद कोई कमाल नहीं दिखाया.”
इतना ही नही बल्कि पाकिस्तान की टीम को लताड़ने के साथ उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर तारीफ भी की और कहा कि अगर अभिषेक शर्मा आउट न हुए होते तो भारत यह मैच 5 ओवर पहले ही खत्म कर देता. इसके साथ ही “टीम इंडिया में केएल राहुल नहीं थे, वरना पाकिस्तान के हालात और भी खराब होते. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संजू सैमसन इस लाइन-अप की कमजोर कड़ी थे, लेकिन बाकी सभी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया.”
बता दें कि पाकिस्तान की इस हार से टीम मैनेजमेंट पर पहले से भी ज्यादा दबाव बढ़ गया है. ऐसे में लगातार गेंदबाजों की नाकामी और गलत रणनीति पर अब सवाल उठने लगे हैं. इस दौरान पाकिस्तानी टीम के खिलाफ शोएब अख्तर की यह सख्त आलोचना इस बात की गवाही है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस समय गहरी मुश्किल में है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…