Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup 2025 : मैच में हार के बाद शोएब अख्त‍र का फूटा गुस्सा, की टीम इंडिया की तारीफ…, पाकिस्तान को किया बेइज्जत

Asia Cup 2025 IND vs PAK : हाल ही टीम इंडिया और पाकिस्‍तान के बीच हुए एशिया कप 2025 सुपर-4 के मुकाबले के बाद पाकिस्तान की टीम एक बार फिर सवालों के घेरे में है.

Asia Cup 2025 IND vs PAK

Asia Cup 2025 IND vs PAK: हाल ही टीम इंडिया और पाकिस्‍तान के बीच हुए एशिया कप 2025 सुपर-4 के मुकाबले के बाद पाकिस्तान की टीम एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जानकारी देते हुए बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर दिया. जिससे उनकी उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगा है. ऐसे में पाकिस्‍तान टीम की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी ही टीम को जमकर लताड़ा और कहा कि यह टीम 200 रन बनाकर भी मैच नहीं जीत सकती थी.

टीम ने शुरूआत में ही बदली मैच की दिशा

इस दौरान उन्‍होंने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान की दमदार फिफ्टी की मदद से 171 रन बनाए थे. ऐसे में टीम को उम्मीद थी कि यह स्कोर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाएगा, वही दूसरी और भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रनों की साझेदारी कर शुरुआत से ही मैच की दिशा बदल दी.

पाकिस्‍तानी टीम की रणनीति ही गलत थी

बता दें कि मैच के बाद शोएब अख्तर ने एक टीवी शो पर पाकिस्तान की गेंदबाजी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “अगर पाकिस्तान 200 रन भी बना लेता तो यह गेंदबाजी लाइन-अप उसे डिफेंड नहीं कर पाता. ऐसे में अबरार अहमद जैसे मेन बॉलर को पीछे रखकर सैम अयूब से गेंदबाजी कराना समझ से बाहर है. फहीम अशरफ से अगर गेंदबाजी करानी थी तो नई गेंद से कराते. उन्‍होंने कहा कि टीम की रणनीति ही गलत थी.”

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत से फिर बुरी तरह पीटा पाकिस्तान, फील्ड पर रऊफ का आतंकवादी जैसी हरकत, बाउंड्री से लेकर मैदान तक भारत की बादशाहत बरकरार

भारतीय बल्लेबाजों की गलती से आए विकेट

इस दौरान अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया. विशेष रूप से उन्होंने हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी को आड़े हाथों लिया. क्‍योंकि “हारिस रऊफ ने एक भी भारतीय बल्लेबाज को आउट नहीं किया. इसके साथ ही जितने भी विकेट मिले वो भारतीय बल्लेबाजों की गलती से आए और गेंदबाजों ने खुद कोई कमाल नहीं दिखाया.”

अख्‍तर ने की टीम इंडिया की तारीफ

इतना ही नही बल्कि पाकिस्‍तान की टीम को लताड़ने के साथ उन्‍होंने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर तारीफ भी की और कहा कि अगर अभिषेक शर्मा आउट न हुए होते तो भारत यह मैच 5 ओवर पहले ही खत्म कर देता. इसके साथ ही “टीम इंडिया में केएल राहुल नहीं थे, वरना पाकिस्तान के हालात और भी खराब होते. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि संजू सैमसन इस लाइन-अप की कमजोर कड़ी थे, लेकिन बाकी सभी बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया.”

पाकिस्तान के लिए बजी खतरे की घंटी

बता दें कि पाकिस्तान की इस हार से टीम मैनेजमेंट पर पहले से भी ज्‍यादा दबाव बढ़ गया है. ऐसे में लगातार गेंदबाजों की नाकामी और गलत रणनीति पर अब सवाल उठने लगे हैं. इस दौरान पाकिस्‍तानी टीम के खिलाफ शोएब अख्तर की यह सख्त आलोचना इस बात की गवाही है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस समय गहरी मुश्किल में है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read