Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup 2025: भारत से फिर बुरी तरह पीटा पाकिस्तान, फील्ड पर रऊफ का आतंकवादी जैसी हरकत, बाउंड्री से लेकर मैदान तक भारत की बादशाहत बरकरार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ये साबित कर दिया कि मैदान और बॉर्डर दोनों जगह असली बादशाह भारत ही है.

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि चाहे मैदान हो या फिर बॉर्डर दोनों जगहों पर असली बादशाह भारत ही है. पाकिस्तान हर बार भारत के हाथों पिटता रहा है लेकिन हर बार ऐसा करता है जैसे उसने विजय ही हासिल कर ली हो. पाकिस्तान पहला ऐसा देश है जो भारत के हाथों हर वक्त पीटने के बाद यानी हारने के बाद जश्न मनाता है.

पाकिस्तानी टीम फिर से ट्रोल

इस मैच में जितना ध्यान स्कोर पर गया उससे कहीं ज़्यादा चर्चा पाकिस्तान के खिलाड़ियों की अजीब हरकतों पर हो रही है. पहले साहिबजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन कर माहौल गर्माया फिर हारिस रऊफ ने तो हद ही पार कर दी. बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने प्लेन गिराने जैसा इशारा किया जैसे कोई एक्शन फिल्म का सीन चल रहा हो. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो गया लेकिन तारीफ नहीं ट्रोल्स की बौछार मिली.

बताया जा रहा है कि ये हरकत भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से हुई बहस के बाद की गई. लेकिन सवाल ये है कि मैच का नतीजा आए बिना ऐसा सेलिब्रेशन क्यों? शायद हारिस रऊफ को अंदाजा नहीं था कि भारत की बैटिंग उन्हें जवाब देने वाली है.

कोहली-कोहली के नारों से गूंज उठा माहौल

भारतीय फैंस ने भी मौके का फायदा उठाया. जैसे ही रऊफ बाउंड्री पर पहुंचे ‘कोहली-कोहली’ के नारों से माहौल गूंज उठा. रऊफ ने अनसुना करने की कोशिश की लेकिन उनके चेहरे की झुंझलाहट सब कुछ बयां कर रही थी.

इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025 India Vs Pakistan: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली धुआंधार पारी

भले ही उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट लिए लेकिन भारत ने 7 गेंद बाकी रहते मैच जीतकर उनके प्रदर्शन पर पानी फेर दिया. अब सोशल मीडिया पर यही चर्चा है कि हारने के बाद सेलिब्रेशन कौन करता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read