खेल

Asia Cup 2025: टीम से बाहर हुए लेकिन फिर भी छाए Shreyas Iyer, BCCI ने बताई सेलेक्ट न होने की वजह, टीम सेलेक्शन पर उठे सवाल

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. इस बार सिलेक्टर्स ने ज्यादा तरजीह युवा खिलाड़ियों को दी है, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया.

न तो उन्हें टीम में जगह मिली और न ही स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल किया गया. नतीजा ये हुआ कि सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और सेलेक्शन कमेटी पर सवालों की बौछार शुरू हो गई.

IPL और घरेलू क्रिकेट में गजब का फॉर्म

श्रेयस अय्यर के बाहर रहने से हैरानी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. अय्यर ने इस सीज़न 604 रन ठोककर अपनी क्लास दिखाई थी.

इतना ही नहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए 345 रन बनाकर उन्होंने घरेलू स्तर पर भी शानदार बल्लेबाजी की थी. ऐसे आंकड़े देखने के बाद खुद अय्यर को भी पूरा भरोसा था कि उन्हें एशिया कप की टीम में बुलावा मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब उनकी नज़रें सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिक गई हैं.

अजीत अगरकर का बयान और बढ़ा गुस्सा

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, “श्रेयस किसकी जगह खेलेंगे? इसमें न उनकी कोई गलती है, न हमारी. टीम में सिर्फ 15 खिलाड़ी ही चुने जा सकते हैं. उन्हें अपने मौके का इंतज़ार करना होगा.”

लेकिन ये बयान फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया. लोग मानने लगे कि कहीं न कहीं सेलेक्शन कमेटी अय्यर को नज़रअंदाज कर रही है.

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान के साथ अब कोई मैच नहीं खेलेगा भारत’, एशिया कप से पहले सरकार ने लागू की नई नीति

BCCI सूत्र ने दी सफाई

हालांकि, बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सेलेक्टर्स के मन में अय्यर के लिए कोई दुर्भावना नहीं है. सूत्र ने कहा, “श्रेयस जैसा अनुभवी खिलाड़ी रिज़र्व लिस्ट में नहीं हो सकता. अगर वह टीम में होगा तो सीधे प्लेइंग इलेवन में खेलेगा. मौका उन्हें जरूर मिलेगा, बस इस बार स्क्वॉड में फिट नहीं बैठ पाए.”

अय्यर को आगे भी कई मौके बाकी

एशिया कप के बाद टीम इंडिया के पास 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों का शेड्यूल है, पांच ऑस्ट्रेलिया में और पांच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत में. इसके अलावा नवंबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी शुरू होगी, जहां अय्यर के पास दोबारा अपनी दावेदारी मजबूत करने का बढ़िया मौका होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

7 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

43 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago