South America Earthquake: साउथ अमेरिका भूकंप के जोरदार झटकों से दहल उठा है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है. हालांकि भूकंप की वजह से कोई जान माल के नुकसान की खबरें नहीं आई हैं.
साउथ अमेरिका के ड्रेक पैसेज के इलाके में ये भूकंप के झटके दर्ज किये गए. यूएसजीएस डेटा के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10.8 किमी गहराई में था. ड्रेक पैसेज एक समुद्री मार्ग है जो पश्चिमी अटलांटिक महासागर और दक्षिण पूर्वी प्रशांत महासागर को जोड़ने का काम करता है. यह क्षेत्र बहुत ही तूफानी और खतरनाक माना जाता है.
बता दें कि, साउथ अमेरिका रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है. जहां दुनिया के सबसे ज्यादा एक्टिव ज्वालामुखी हैं. इसके अलावा यहां पर दो टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं. जिसकी वजह से साउथ अमेरिका भूकंप के डेंजर जोन में आता है.
इससे पहले 30 जुलाई को रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का अबतक का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था. इस भूकंप की तीव्रता 8.8 थी. जिसकी वजह से कामचटका में कई मीटर तक ऊंची सुनामी आई. भूकंप की वजह से रूस के कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था. इस भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 19 किलोमीटर नीचे था.
जिसकी वजह से रूस, जापान, अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी.
ये भी पढ़ें- रूस ने यूक्रेन पर किया इस साल का सबसे बड़ा हवाई हमला, 570 ड्रोन और 40 मिसाइलों के हमले से थर्रा उठे जेलेंस्की
हमारी धरती की उपरी सतह कई टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है. जिसमें 7 मेन हैं और बाकी छोटी-छोटी हैं. ये प्लेट्स जब आपस में टकराती हैं तो टूटने लगती हैं. जिसकी वजह जो एनर्जी निकलती है वो बाहर निकलने का रास्ता खोजने लगती है और इसी वजह से भूकंप आता है.
भूकंप की माप रिक्टर स्केल पर की जाती है. जिसमें 0 से लेकर 9 और उससे ज्यादा का माप होता है. आम आदमी को 3 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के बारे में ही पता चल पाता है.
अगर रिक्टर स्केल पर 3 तीव्रता वाला भूकंप आता है. तो यह वैसे ही होता है जैसे बगल से कोई ट्रक निकलने पर जमीन कांपती है. वहीं अगर रिक्टर स्केल पर 9 या उससे अधिक तीव्रता वाला भूकंप आता है तो यह विनाश लेकर आता है. धरती फट जाती है. समंदर में सुनामी आ जाती है. अगर इस दौरान आप किसी मैदान में खड़े होंगे तो आपको धरती तैरती हुई दिखेगी.
– भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…