देश

Punjab: अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी, ‘कार सेवा’ में लिया हिस्सा, बर्तन धोते हुए Video हुआ वायरल

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलग-अलग वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें वह आम जनता से बातचीत करते हुए नजर आते हैं. एक बार फिर उनका वीडियो वायरल हुआ है. इस बार राहुल गांधी पंजाब के अमतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचते हैं और कार सेवा में हिस्सा लेते हैं. इस दौरान उनके कई वीडियो सामने आते हैं, जिसमें वह पार्टी के अन्य सदस्य और गुरुद्वारा के स्वयंसेवकों के साख बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं. राहुल ने इस दौरान अपने सिर को नीले कपड़े से ढका हुआ है.

कांग्रेस सांसद ने इस दौरान गोल्डन टेंपल के गर्भगृह में मत्था भी टेका और प्रार्थना में शामिल हुए. इसके बाद वे सिखों की अकाल तख्त गए और गुरुद्वारे में कार सेवा में हिस्सा लिया.

आज रात भी अमृतसर में ही रुकेंगे राहुल

कांग्रेस पार्टी के नेता ने बताया कि वह आज अमृतसर में ही रात बिताएंगे. मंगलवार को वह धार्मिक क्रिया पालकी सेवा में भी शामिल हो सकते हैं. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ” राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर साहिब आ रहे हैं. यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है, आइये उनकी निजता का सम्मान करें. सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों. आप सभी अपना उत्साहपूर्वक समर्थन दिखा सकते हैं और अगली बार उनसे मिल सकते हैं.

विवाद के बीच अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है. दोनों ही पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव में एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं. मालूम हो कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस दौरान उन्होंने ‘आप’ और सीएम भगवंत मान पर ”खून का प्यासा” होने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें-  Caste Based Survey Report: बिहार सरकार ने जारी किए जातिगत गणना के आंकड़े, जानें किस जाति की कितनी आबादी

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

10 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

2 hours ago