खेल

Asian Kabaddi Championship 2023: भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में ईरान को हराकर 8वीं बार खिताब पर किया कब्जा

Asian Kabaddi Championship 2023: भारत ने एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में ईरान को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने ईरान को 42-32 से हराकर 8वीं बार खिताब पर कब्जा किया. भारतीय टीम की जीत में कप्तान पवन कुमार सहरावत की अहम भूमिका रही. पवन के अलावा असलम इनामदार और अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में कप्तान का अच्छा साथ दिया. इस मैच में भारतीय टीम ने डिफेंस में भी अच्छा खेल दिखाया.

मैच के दौरान रेफरी को करना पड़ा बीच-बचाव

वहीं फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच थोड़ी गहमा-गहमी भी देखने को मिली और इस दौरान इस दौरान कई बार रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा. रेफरी ने दोनों टीमों के कप्तानों को वॉर्निंग दी और फिर मैच शुरू हो सका. मैच की बात करें तो भारत ने पहले हाफ में ही ईरान पर बड़ी बढ़त बना ली थी. 23-11 के स्कोर लाइन के साथ दूसरे हाफ में भी भारत ने ईरान पर दबाव बनाए रखा.

भारत ने दूसरे हाफ में लगातार अंक बटोरे और ईरान को ऑल आउट की तरफ धकेला. हालांकि ईरान के डिफेंडर्स ने मुकाबले में बने रहने की कोशिश की और पवन को सुपर टैकल किया लेकिन वापसी करते हुए कप्तान ने अपनी रेड में दोनों ईरानी डिफेंडर्स को आउट करते हुए उन्हें तीसरी बार ऑल-आउट कर दिया.

ईरान की वापसी की कोशिश काफी नहीं रही

इसके बाद ईरान की तरफ से शादलू ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत के दो डिफेंडर्स को आउट किया. इसके बाद भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों को आउट कर टीम को पहली बार ऑल आउट किया. इस वक्त स्कोर 34-23 था. ईरान की मोमेंटम बनाए रखने की कोशिश में थी ताकि लीड को कम किया जा सके. हालांकि, भारतीय टीम ने अपनी लय नहीं खोई.

आखिरी वक्त में मैच बेहद रोमांचक हो गया था. भारत की टीम से असलम सेंटर में थे और शादलू के पास उन्हें आउट करने का मौका था. लेकिन शादलू के सेल्फ-आउट होने की वजह से भारतीय टीम को सुपर टैकल के दो अंक मिले. आखिर में भारत ने ईरान पर 42-32 की जीत हासिल कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago