खेल

Asian Table Tennis: मनिका बत्रा ने रचा कीर्तिमान, बनी एशिया कप टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

टेबिन टेनिस की स्टार भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा ने नया कीर्तिमान रच दिया है. एशियाई  टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वो पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन जू यू को 4-3 से हराया.

बैंकाक में खेले जा रहे एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारत की दिग्गज खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टेनिस के इतिहास में नया रिकार्ड बना दिया है. अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्होने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, इसके साथ ही वो अब खिताब से एक कदम दूर हैं.

विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर पर काबिज मनिका ने महिला एकल के कड़े मुकाबले में विश्व की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से पराजित किया. इससे पहले गुरुवार को भारत की स्टार खिलाड़ी ने  आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप के राउंड ऑफ 16 में दुनिया की सातवें नंबर की चीन खिलाड़ी चेन जिंगटोंग को हराकर सभी को अपने खेल से प्रभावित किया.

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखूंगी-मनिका

शुक्रवार को शियाई कप टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेन जू यू को हराने के बाद मनिका बत्रा काफी खुश दिखी. उन्होंने अपने शानदार खेल से फैंस को खूब प्रभावित किया. मुकाबले के दौरान मनिका की बॉडी लैंग्वेज में  गजब का आत्मविश्वास नजर आ रहा था. पूरे मैच में वो चीनी खिलाड़ी के ऊपर भारी दिखीं. मुकाबले के बाद भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने भविष्य के मुकाबलों पर अपनी तैयारियों पर बोलते हुए कहा कि,‘मैं अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगी जैसे कि पहले भी किया करती थी. मैं आगामी मैचों में भी इसी एकाग्रता और जज्बे के साथ खेलूंगी.’

कॉमनवेल्थ गेम्स में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा कॉमनवेल्थ गेम्स में एक भी मेडल हासिल नहीं कर पाई थीं जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी. इसके बाद मनिका ने खेलने की तकनीक पर और काम करना शुरू किया और कड़ी मेहनत से अपनी प्रतिभा को निखारने में लग गई. मनिका की बेजोड़ मेहनत जल्द ही रंग लाई और उन्होंने इस साल हो रहे एशियाई  टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करके आलोचकों को शानदार जवाब दिया.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

12 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

16 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

31 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

33 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

45 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

51 minutes ago