ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया (फोटो- आईसीसी)
Australia vs West Indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. जहां टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया था. वहीं रविवार को सिडनी में खेले गए दूसरे मैच में कंगारू टीम ने कैरेबियाई टीम को 83 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से बढ़त बना ली है. सीन एबॉट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार 6 फरवरी को खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला टीम के लिए गलत साबित हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 258 रन बनाए और कैरेबियाई टीम के सामने जीत के लिए 259 रनों की टारगेट रखा. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 43.3 ओवर में 175 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने 83 रन से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर लिया है.
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.
एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, केजोर्न ओटले, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), केसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस.
ये भी पढ़ें- AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दिया 259 रनों का टारगेट, सीन एबॉट ने खेली अर्धशतकीय पारी
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…