खेल

Pak vs Nz Odi: बाबर और रिजवान के रहते हुए पाकिस्तान की न्यूजीलैंड ने कर दी फजीहत, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

Pakistan loss to New Zealand: पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर शर्मनाक हार झेल रही है. पहले टी20 सीरीज में मिली हार के बाद अब वनडे सीरीज भी पाकिस्तान के हाथ से निकल गई है. न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 208 रन पर समेटते हुए 84 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को ताश के पत्तों की तरह गिराया. पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हुए. ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 1, इमाम उल हक 3, बाबर आजम 1, कप्तान मोहम्मद रिजवान 5, सलमान आगा 9, मोहम्मद वसीम जूनियर 1, हारिस रऊफ 3 और आकिफ जावेद 8 रन पर आउट हुए.

नसीम शाह से सीखें बाबर-रिजवान

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 73 रन की पारी खेली और नसीम शाह के साथ 9वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. नसीम शाह ने 51 रन बनाए, जो उनका वनडे करियर का पहला अर्धशतक था. पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर आउट हो गई.

सीयर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के लिए बेन सीयर्स ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके, जबकि जैकब डफी ने 3 विकेट लिए. सीयर्स ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.

न्यूजीलैंड का मजबूत प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 292 रन बनाए. मिच हे ने शानदार 99 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 22 रन जोड़े. वह शतक से एक रन से चूक गए. न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में पाकिस्तान को 73 रन से हराया था. तीसरा वनडे शनिवार को माउंट माउंगानुइ में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड की सीरीज में अजेय बढ़त

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पाकिस्तान के लिए सीरीज को बचाना अब एक मुश्किल चुनौती बन गई है.


इसे भी पढ़ें- …लाहौर में गूंजा ‘बाबर आजम का बाप Virat’ नारा- फैंस ने की किंग Kohli की जबरदस्त तारीफ


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago