आईपीएल

Prince गिल और King कोहली के बीच सब कुछ ठीक है? शुभमन गिल के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल!

Shubman Gill Controversy: किसी भी चीज की दीवानगी एक हद तक ठीक लगती है, चाहे वह क्रिकेट हो या कुछ और. अगर आप किसी खिलाड़ी के फैन हैं, तो इसका यह मतलब नहीं कि आप दूसरे खिलाड़ी को बेइज्जत करें, गालियाँ दें, या उसकी फैमिली को ट्रोल करें. किसी के परिवार को निशाना बनाना, उसकी बेटी या बहन के बारे में गलत टिप्पणी करना, यह बिल्कुल भी सही नहीं है.

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यह ट्वीट उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत के बाद किया, और इसे कुछ लोग विराट कोहली के खिलाफ कटाक्ष मान रहे हैं. हालांकि, क्या सच में ऐसा है? शुभमन गिल को विराट कोहली से क्या दिक्कत हो सकती है? और आरसीबी से भी उन्हें कोई विरोध नहीं है. जब बात सोशल मीडिया ट्रोलिंग और किसी खिलाड़ी की फैमिली पर आ जाती है, तो शुभमन गिल का खड़ा होना बिल्कुल सही है.

शुभमन गिल का ट्वीट और सोशल मीडिया हलचल

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराया, जिसके बाद शुभमन गिल ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट को आरसीबी के प्रशंसकों और विराट कोहली के बारे में कटाक्ष के रूप में देखा गया. कुछ लोगों का मानना है कि यह गिल का कोहली के जश्न पर प्रतिक्रिया थी, लेकिन असल में यह गिल की बहन को ट्रोल करने वालों के लिए एक जवाब था.

गिल ने एक्स पर लिखा, “Eyes on the game, not the noise..!” यानी “खेल पर ध्यान है, शोर पर नहीं.” यह पोस्ट जीटी की आरसीबी पर जीत के बाद आया, और माना जा रहा है कि यह क्रिकेट में विरोधी टीम और खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले कुछ कुख्यात प्रशंसकों के लिए गिल का जवाब था. दरअसल, आईपीएल 2023 में जब जीटी ने आरसीबी को हराया था, तो गिल की बहन शहनील को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था. शायद गिल उसी ट्रोलिंग का जवाब दे रहे थे.

विराट कोहली पर कोई टिप्पणी नहीं

कई लोग यह सोच रहे थे कि गिल का ट्वीट विराट कोहली के जश्न पर प्रतिक्रिया है, लेकिन ऐसा नहीं है. विराट कोहली के बारे में सभी जानते हैं कि वह आक्रामक तरीके से जश्न मनाना पसंद करते हैं. कोहली मैदान के बाहर कूल रहते हैं और गिल उनके जूनियर हैं. एक खिलाड़ी और साथी के तौर पर गिल अपनी सीमा जानते हैं. यही कारण है कि गिल ने कभी भी कोहली या आरसीबी पर कोई निजी टिप्पणी नहीं की है.

मैच के बाद, गिल और कोहली को हंसते हुए भी देखा गया था, जिससे यह साफ हो गया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है. इसलिए गिल का ट्वीट पूरी तरह से ट्रोलर्स के लिए था, न कि कोहली के खिलाफ.


इसे भी पढ़ें- Viral Video: विराट के खिलाफ पहली बॉल डालने से पहले इमोशनल हुए सिराज, कोहली ने जड़ा चौका


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago