खेल

Team India Squad for SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टेस्ट से रोहित करेंगे वापसी, केएल और सूर्या को ODI और T20 की कप्तानी

Team India For South Africa Tour 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया. साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट, और 3-3 वनडे और टी20 मैच खेलेगी. टेस्ट टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे. वहीं वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है. जबकि, टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है.

विराट और रोहित ने सफेद गेंद क्रिकेट से बनाई दूरी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बीसीसीआई से साउथ अफ्रीका दौरे पर सफेद गेंद क्रिकेट नहीं खेलने का अनुरोध किया था. वहीं वर्ल्ड कप के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और में टीम में उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी.

संजू सैमसन और चहल के लिए बड़ा मौका

काफी समय बाद संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल की वनडे टीम में वापसी हुई है. वहीं रजत पाटीदार और साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया है. संजू और चहल के लिए यह बड़ा मौका है. वहीं वनडे टीम में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है. सूर्यकुमार यादव को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली है.

जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट टीम के उपकप्तान

टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं केएल भरत की छुट्टी कर दी गई है. टेस्ट टीम में सिर्फ दो विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ईशान किशन को जगह दी गई है. टी20 टीम की कमान फिर से सूर्यकुमार यादव को दी गई है. रविंद्र जडेजा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ को तीनों फॉर्मेट में जगह मिली है.

दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

तीन वनडे मैच के लिए भारतीय टीम

ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट के फैसले के बाद अटकलें शुरू… क्या ODI और T20 से लेने जा रहे हैं संन्यास?

तीन टी20 मैच के लिए भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago