खेल

IPL 2026 में बड़ा बदलाव, दूसरी टीमों के साथ खेलते दिखेंगे रवींद्र जडेजा और कई अन्य खिलाड़ी

IPL 2026 Retention: 2025 के खत्म होने को है. वहीं, बीसीसीआई ने IPL 2026 के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है. इसी बीच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस अपडेट ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया है.

दरअसल, इस बार आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है, क्योंकि इस बार खिड़ालियों की अदला-बदली होने वाली है. आपको बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जबरदस्त डील की है. इस डील का असर आईपीएल की टीमों और होने वाले मैचों में देखने को मिलने वाला है. आइए जानते है कि IPL 2026 में क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स के रंग में रंगे जडेजा

12 सीजन तक CSK का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब दूसरी टीम के लिए खेलते आएंगे नजर. 2026 आईपीएल के लिए जडेजा राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखेंगे. उनका लीग शुल्क ₹18 करोड़ से घटाकर ₹14 करोड़ कर दिया गया है. वहीं, RR को भी उम्मीद है कि जडेजा की मौजूदगी टीम के ऑलराउंड सेक्शन को अधिक मजबूत बनाएगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स का नया सितारा

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब राजस्थान का दामन छोड़ CSK की ओर से खेलेंगे. उन्हें ₹18 करोड़ के शुल्क पर ही CSK के साथ जोड़ा गया है. 177 मैचों का अनुभव रखने वाले सैमसन CSK की बल्लेबाजी लाइन-अप का बड़ा स्तंभ बन सकते हैं.

दूसरे बड़े बदलाव जो बदलेंगे IPL 2026 की तस्वीर

सैम करन अब CSK नहीं बल्कि RR की ओर से खेलेंगे. इस ट्रेड में उनका शुल्क ₹2.4 करोड़ ही रहेगा. यह IPL में उनकी तीसरी फ्रेंचाइजी होगी.

अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनेंगे. वे ₹10 करोड़ में LSG से जुड़े हैं. 2023 के पर्पल कैप विजेता शमी LSG की गेंदबाजी को नई धार दे सकते हैं.

वहीं, KKR के स्पिनर मयंक मार्कंडेय को MI में वापस बुला लिया गया है, जो टीम को महत्वपूर्ण स्पिन विकल्प देंगे. इसके लिए वो 30 लाख की फीस लेंगे. आफको बता दें कि मार्कंडेय ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 37 मैचों में 37 विकेट लिया है.

इसके बाद आते है मास्टर ब्लास्टर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, जिन्हें MI से LSG में ट्रेड किया जा रहा है.
युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ की टीम से जुड़ने के लिए ₹30 लाख की फीस लेंगे.

लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज नीतीश राणा RR से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे, जिसका शुल्क ₹4.2 करोड़ रहेगा. IPL में 100 से अधिक मैच खेलने वाले नीतीश के साथ DC को एक मजबूत मिडिल-ऑर्डर ऑप्शन मिलेगा. वहीं, दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा DC से RR में ₹1 करोड़ की फीस पर वापस लौटेंगे.

ये भी पढ़ें: कॉपी कर विराट कोहली बनने चले थे बाबर आजम, शतक के बाद सेलिब्रेशन में हो गए ट्रोल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

12 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

31 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

59 minutes ago