खेल

Kho Kho World Cup 2025: भारत में शुरू हुआ खो-खो वर्ल्ड कप का पहला संस्करण

Kho Kho World Cup 2025: पहले खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन सोमवार (13 जनवरी) से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हो चुका है. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा समर्थित खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन संस्करण में कुल 39 टीमें (20 पुरुष और 19 महिला टीमें) शामिल होंगी.

भारतीय पुरुष टीम नेपाल, पेरू, ब्राजील और भूटान के साथ ग्रुप ए में है जबकि महिला टीम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, मलेशिया और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के साथ ग्रुप ए में है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

भारतीय पुरुष टीम 13 जनवरी को नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जबकि महिला टीम 14 जनवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ.

टूर्नामेंट का कार्यक्रम

प्रत्येक टीम अपने समूह की अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक बार खेलेगी. प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे.

लीग चरण 16 जनवरी को समाप्त होगा. 17 जनवरी को क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे, जबकि 18 जनवरी को सेमीफाइनल आयोजित किए जाएंगे. पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले 19 जनवरी को खेले जाएंगे.

पुरुष वर्ग

ग्रुप A: भारत, नेपाल, पेरू, ब्राजील, भूटान
ग्रुप B: दक्षिण अफ्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ईरान
ग्रुप C: बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, पोलैंड
ग्रुप D: इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, केन्या

महिला वर्ग

ग्रुप A: भारत, ईरान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया
ग्रुप B: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा, नीदरलैंड
ग्रुप C: नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी, बांग्लादेश
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड, पेरू, इंडोनेशिया

भारतीय टीम

भारतीय पुरुष खो-खो टीम: प्रतीक वैकर (कप्तान), प्रभानी साबर, मेहुल, सचिन भार्गो, सुयश गार्गटे, रामजी कश्यप, सिवा पोधीर रेड्डी, आदित्य गणपुले, गौतम एम.के., निखिल बी, आकाश कुमार, सुब्रमणि वी, सुमन बर्मन, अनिकेत पोटे, एस. रोकेसन सिंह.

स्टैंडबाय: अक्षय बांगर, राजवर्धन शंकर पाटिल, विश्वनाथ जनकीराम.

भारतीय महिला खो-खो टीम: प्रियंका इंगले (कप्तान), अश्विनी शिंदे, रेशमा राठौड़, भीलार देवजीभाई, निर्मला भाटी, नीता देवी, चैत्रा आर, सुभाष्री सिंह, मागई माझी, अंशु कुमारी, वैष्णवी बजरंग, नसरीन शेख, मीनू, मोनिका, नाज़िया बीबी.

स्टैंडबाय: संपदा मोरे, रितिका सिलोरिया, प्रियंका भोपी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago