Chetan Sharma Sting Operation: BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा के एक स्टिंग ने भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला दिया है. चेतन शर्मा ने गांगुली-विराट विवाद, रोहित-कोहली के बीच मनमुटाव और खिलाड़ियों के फेक इंजेक्शंस पर सनसनीखेज दावे किए हैं, जिसने खेलप्रेमियों को हैरान कर दिया है. दूसरी बार चयनकर्ता बने चेतन शर्मा को शायद ही अंदाजा होगा कि जो कुछ भी वह बोल रहे हैं हिडेन कैमरे के जरिए दुनिया के सामने आ जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले सामने आए स्टिंग को लेकर हड़कंप मचा हुआ है.
जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन के बाद तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा के टी-20 करियर पर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, हाल के टी20 मैचों में रोहित की जगह हार्दिक पंड्या कप्तानी करते रहे हैं. इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया जाता रहा है. खिलाड़ियों को आराम दिए जाने से जुड़े सवाल पर उदाहरण देते हुए चेतन शर्मा कहते हैं, “मुझे लगता है कि यह लड़का अच्छा है, विराट अच्छा नहीं कर रहा है. तो हम ऐसा करते हैं विराट को ब्रेक देकर उस लड़के को लाते हैं, चलो ट्राई करते हैं.” चेतन बताते हैं कि किस तरह उन्होंने 2 सालों में वोटिंग नहीं होने दी.
ये भी पढ़ें: WPL 2023 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 4 मार्च से आगाज, देखें पूरा शेड्यूल
रोहित शर्मा को अपने बच्चे की तरह मानने का दावा करने वाले चेतन ने हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का फ्यूचर बताया. चेतन के इस दावे के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा की टी-20 की टीम में जगह नहीं बनेगी? स्टिंग के दौरान पूछा जाता है कि पंड्या को लेकर बातें चल रही हैं कि अगले कप्तान वही होंगे. इस पर चेतन शर्मा कहते हैं, “हम ही कप्तान बनाएंगे न…हमारी प्लानिंग है न और किसी का क्या…चेयरमैन का पूरा रोल रहता है, उसके बिना कुछ नहीं हो सकता है. हमने मना कर दिया तो नहीं होगा. हार्दिक भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर है. बहुत अच्छा है, बहुत हम्बल क्रिकेटर है.”
चेतन शर्मा ने उन खिलाड़ियों के नाम भी बताए जिनको उनके कारण मौका मिला. चेतन शर्मा ने कहा, “सूर्यकुमार, ईशान किशन, शुभमन गिल, अर्शदीप, दीपक हुड्डा, उमरान मलिक… सारे मेरे ही हैं.”
वहीं अब इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की तलवार भी लटकने लगी है. सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई चेतन शर्मा के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकती है.
भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…