होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘पठान’ (फोटो)
Pathaan Box office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. किंग खान के 4 साल लंबे ब्रेक के बाद भी फिल्म का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है. फिल्म ने वेलेंटाइन डे के दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है. एक एक्शन फिल्म होने के बावजूद भी फिल्म को बहुत प्यार मिला और इसी के साथ ‘पठान’ के कलेक्शन में भी इजाफा दर्ज किया गया. ‘पठान’ ने रिलीज के 21वें दिन 5.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.अब सभी भाषाओं की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल बिजनेस 498.90 करोड़ हो गया है. वहीं किंग खान ने वेलेंटाइन के इस खास मौके पर फैंस का शुक्रिया अदा किया है.
दरअसल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में अपना नाम कर दिया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तब से लेकर आज तक ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और फिल्म जोरों-शोरों से कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 21वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, ‘पठान’ ने रिलीज के 21वें दिन 5.65 करोड़ रुपयों की कमाई की है.
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान ,दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है.
सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद ही कदम दूर है. ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है.. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है.
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…