Bharat Express DD Free Dish

मुश्किलों में फंसे पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर Wasim Akram, सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में हुई FIR दर्ज

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम सट्टेबाजी ऐप ‘बाजी’ से जुड़े विवाद में घिर गए हैं. लाहौर निवासी मुहम्मद फैज ने NCCIA में अकरम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि उन्होंने ऐप का प्रचार कर लोगों को लुभाया.

Wasim Akram: सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में दर्ज हुई FIR

Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम एक नए विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ से जुड़े मंच का प्रचार किया है.
इस मामले में लाहौर के रहने वाले मुहम्मद फैज ने राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी (NCCIA) में शिकायत दर्ज कराते हुए अकरम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

‘बाजी’ ऐप से जुड़ने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अकरम ने विदेशी सट्टेबाजी ऐप ‘बाजी’ को प्रमोट किया है. फैज का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पोस्टर और वीडियो क्लिप में वसीम अकरम को इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए देखा गया, जिससे आम लोगों के बीच इस ऐप के प्रति रुचि बढ़ी. फैज ने मांग की है कि इलेक्ट्रॉनिक क्राइम एक्ट 2016 के तहत अकरम पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

भारत में भी चल रही है सख्त जांच

यह मामला अकेला नहीं है. भारत में भी ऐसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रहा है. इन ऐप्स पर करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी के आरोप हैं.

ईडी ने कई मशहूर हस्तियों, खासकर फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों से पूछताछ की है जो इन ऐप्स के विज्ञापनों में नजर आए.

ये भी पढ़ें- Asia Cup के लिए भारतीय प्लेइंग-11 की हुई घोषणा, सूर्यकुमार यादव के हाथ में रहेगी टीम इंडिया की कमान, शुभमन गिल को मिली ये जिम्मेदारी

बड़े नामों का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म बड़े-बड़े खिलाड़ियों और फिल्मी चेहरों की लोकप्रियता का इस्तेमाल कर आम जनता को आकर्षित करते हैं. विज्ञापनों में दिए गए QR कोड सीधे सट्टेबाजी साइट्स पर ले जाते हैं, जो भारतीय कानून का सीधा उल्लंघन है.

जांच में यह भी सामने आया है कि ये कंपनियां खुद को “स्किल-बेस्ड गेमिंग” बताकर लोगों को लुभाती हैं, लेकिन असल में फर्जी एल्गोरिद्म के जरिए सट्टेबाजी को बढ़ावा देती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read