Vaibhav Sooryavanshi Injury: क्रिकेट के मैदान पर जब कोई 15 साल का लड़का अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूट रहा हो, तो अचानक उसका चोटिल होकर बाहर जाना किसी सदमे से कम नहीं होता. राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. महज 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने वाले वैभव को जयपुर के मैदान से जब कंधों के सहारे बाहर ले जाया गया, तो हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था- क्या वैभव का आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो गया?
आयुष म्हात्रे जैसा इत्तेफाक
हैरानी की बात यह है कि वैभव के साथ बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा कुछ दिन पहले उनके दोस्त और सीएसके के खिलाड़ी आयुष म्हात्रे के साथ हुआ था. आयुष को भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अब वैभव भी उसी राह पर दिख रहे हैं.
सनराइजर्स की पारी के दौरान ईशान किशन के एक शॉट को रोकने की कोशिश में वैभव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. वह दर्द से कराह उठे और हालत इतनी खराब हो गई कि वह अपने पैरों पर चलकर बाउंड्री लाइन तक भी नहीं जा सके.
4️⃣h consecutive win ✅
4️⃣th highest successful chase in #TATAIPL history ✅#SRH paint the Pink City ORANGE with a clinical win 🎨🧡Scorecard ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/bKWZOIAgZo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
स्कैन रिपोर्ट पर टिकी हैं सबकी निगाहें
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के खेमे में टेंशन का माहौल है. वैभव की इंजरी कितनी गंभीर है, इसका पता स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. अगर यह ‘ग्रेड-2’ या उससे ऊपर की हैमस्ट्रिंग चोट निकली, तो उनके लिए इस सीजन में वापसी करना नामुमकिन हो जाएगा.
हालांकि, एक राहत भरी तस्वीर मैच के बाद देखने को मिली, जब वैभव मैदान पर हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते नजर आए. उनके चेहरे पर वैसी मायूसी नहीं थी जैसी आयुष के चोटिल होने के वक्त थी, जो राजस्थान के फैंस के लिए एक उम्मीद की किरण है.
फैंस कर रहे हैं वापसी की दुआ
वैभव ने इस छोटी सी उम्र में जिस तरह का निडर खेल दिखाया है, वह काबिले तारीफ है. उनके दोस्त आयुष म्हात्रे तो बदकिस्मत रहे और बाहर हो गए, लेकिन क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि वैभव के साथ ऐसा न हो. अगले 24 से 48 घंटे उनकी फिटनेस को लेकर काफी अहम होने वाले हैं. अगर रिपोर्ट सामान्य आती है, तो मुमकिन है कि वह कुछ मैचों के आराम के बाद दोबारा मैदान पर गदर मचाते दिखें.
ये भी पढ़ें- DC vs PBKS मैच में बड़ा हादसा, कैच पकड़ते वक्त घायल हुए खिलाड़ी, एंबुलेंस से सीधे भेजा गया अस्पताल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

