खेल

चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, लेकिन फैंस को लगा बड़ा झटका, पूरी तरह फिट नहीं हैं एमएस धोनी!

CSK vs SRH IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में उतरेंगे, लेकिन माही अभी फिट नहीं हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले को जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती हासिल करना चाहेगी.

सोमवार को टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं. पिच थोड़ी सूखी लग रही है और हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी, बैटिंग के लिए विकेट बहुत अच्छा नहीं था. कुछ भी मुश्किल नहीं है, हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अभी भी यहीं हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. हमारी टीम में एक बदलाव है.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि यह टी20 क्रिकेट है और इसमें हर मैच आसान नहीं होता. उन्हें पता है कि हर मैच में उनकी रणनीति काम नहीं करेगी. शायद हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. हमारी टीम वही है, जो पिछले मैच में थी.

पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 12 में से 6 मैच जीत हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 12 अंकों के साथ सीएसके प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं. यह टीम 14 प्वाइंट्स के सात तीसरे स्थान पर मौजूद है. इस मुकाबले में शानदार जीत एसआरएच को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंचा सकती है.

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन! नासिक से दिल्ली और लातूर तक: जानें इस महा-लीक कांड की पूरी ‘क्राइम टाइमलाइन’

ये है प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

3 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago