देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर में जनहित केंद्र का किया उद्घाटन, सीएम साय भी रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार का दिन एक खास संदेश लेकर आया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेतानार गांव में ‘शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा’ का उद्घाटन किया. यह सेवा केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप परिसर में बनाया गया है, जिसका मकसद इलाके में विकास, रोजगार और लोगों को जरूरी सुविधाएं पहुंचाना बताया जा रहा है.

यह दौरा इसलिए भी अहम रहा क्योंकि लंबे समय से नक्सली हिंसा से प्रभावित बस्तर में अब हालात बदलने की कोशिशें तेज़ हुई हैं. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया.

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने उन जवानों को याद किया जिन्होंने बस्तर में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए अपनी जान की आहुति दी. उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और देश उनकी कुर्बानी को हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा.

उन्होंने साफ कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि विकास का लाभ सीधे आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके.

शहीद परिवारों से मुलाकात और संवेदनाएं

अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए दो जवानों (कलेंद्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मांडवी) के परिवारों से भी मुलाकात की. उन्होंने परिवारों के साथ बैठकर उनका दुख साझा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद देगी. इस मौके पर गृह मंत्री ने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से भी बातचीत की और उनके साहस और समर्पण की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जिस तरह जवान डटे हुए हैं, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

वहीं मुख्यमंत्री ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ अपने शहीदों को हमेशा सम्मान देगा और उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि बस्तर अब हिंसा के दौर से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर बढ़ रहा है, जिसमें सुरक्षा बलों की भूमिका बेहद अहम रही है.

ये भी पढ़ें- ‘भाजपा में नहीं गए, इसलिए पकड़े गए…’ आप नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

25 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago