कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का 9वां दिन ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा. जूडो और डेकाथलॉन जैसे खेलों में भारतीय एथलीटों ने पहली बार मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया, वहीं जैवलिन थ्रो में देश को दो-दो मेडल की दोहरी खुशी मिली. इस शानदार कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को दिल खोलकर बधाई दी है.
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने 57 किग्रा जूडो में सिल्वर मेडल जीतने वाली यामिनी मौर्य की तारीफ में लिखा, ‘शानदार प्रदर्शन यामिनी! अपनी जीत के इस सिलसिले को बनाए रखें और देश के लिए और भी सफलताएं हासिल करती रहें.’
वहीं, डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचने वाले तेजस्विन शंकर को बधाई देते हुए शाह ने लिखा, ‘इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर आपने देश भर के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक राह बनाई है.’
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीतने वाले नीरज चोपड़ा और ब्रॉन्ज जीतने वाले यशवीर सिंह की जोड़ी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि एथलीटों का यह प्रदर्शन उनकी लगन, प्रतिभा और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चोट के बावजूद मैदान में डटे रहने वाले तेजस्विन शंकर के जज्बे को सलाम किया. उन्होंने कहा, ‘मुश्किल हालात में तेजस्विन का लड़ने का जज्बा वाकई तारीफ के काबिल है.’ राजनाथ सिंह ने जूडो में सिल्वर लाने वाली यामिनी मौर्य और जैवलिन स्टार नीरज-यशवीर की जोड़ी को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज! CWG में 9वें दिन भारत ने उड़ाया गर्दा, लेकिन रैंक क्यों नहीं बदली?
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…
पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…
UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…
RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…
बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…