Cyber Crime Case: प्रतापगढ़ में ई-कॉमर्स साइट्स से सामान मंगाते समय लापरवाही भारी पड़ सकती है, लेकिन सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. प्रतापगढ़ में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ₹61 हजार का लैपटॉप मंगाने पर पार्सल से पत्थर का टुकड़ा निकला.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक युवक ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘अमेजन’ से 61,450 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल खोलने पर लैपटॉप की जगह पत्थर का टुकड़ा निकला. गनीमत यह रही कि युवक ने पार्सल खोलते समय पूरी अनबॉक्सिंग का वीडियो बना लिया था. इस ठोस सबूत के आधार पर पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत की, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी से संपर्क किया और युवक के पूरे पैसे (61,450 रुपये) रिफंड) करवा दी.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली अंतर्गत चिलबिला निवासी एक युवक ने प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘अमेजन’ से 61,450 रुपये का एक लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था. जब कूरियर बॉय पार्सल लेकर पहुंचा, तो युवक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए डिब्बा खोलते समय उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
जैसे ही पार्सल खोला गया, अंदर लैपटॉप के बजाय ‘पत्थर का टुकड़ा निकला’. सामान की जगह पत्थर देखकर हर कोई हैरान रह गया. राहत की बात यह रही कि पार्सल अनबॉक्सिंग का वीडियो बने होने के कारण ग्राहक के पास ठगी का पक्का सबूत मौजूद था.
पीड़ित युवक ने बिना देरी किए इस घटना की शिकायत तुरंत स्थानीय साइबर पुलिस से की और पार्सल का वीडियो सबूत के तौर पर सौंपा. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लिया और कंपनी से संपर्क साधा. साइबर पुलिस की तत्परता और ठोस कार्रवाई के चलते युवक के पूरे ‘61,450 रुपये सुरक्षित वापस’ करा दिए गए.
यह भी पढ़ें-प्यार में अंधी मां, हैवान बना आशिक! मेरठ में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने 6 माह के बच्चे को नाले में फेंका
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…