क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) /Twitter
Devon Conway hits 1000th six of IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में ललित यादव की गेंद पर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 1000वां छक्का ठोक दिया. आईपीएल 2023 का 1000वां छक्का चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 67वें मैच में आया जब एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
यह आईपीएल 2023 में कॉन्वे द्वारा मारा गया 13वां और सीएसके के बल्लेबाज द्वारा मारा गया 112वां छक्का था. शिवम दुबे इस सीजन में अपनी चेन्नई टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. दुबे ने 14 मैचों में 30 छक्के जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: CSK vs DC: प्लेऑफ में चेन्नई की धमाकेदार एंट्री, गायकवाड़-कॉन्वे की तूफानी पारी, दिल्ली को 77 रनों से हराया
इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन
कुल मिलाकर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जोड़ी फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे हैं. डुप्लेसी ने अब तक 14 मैचों में 36 छक्के लगाए हैं जबकि मैक्सवेल और दुबे ने 30-30 छक्के लगाए हैं. कुल मिलाकर, 110 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में कम से कम एक-एक छक्का लगाया है.
प्लेऑफ में चेन्नई की धमाकेदार एंट्री
आईपीएल 2022 में जो चैंपियन टीम पूरे सीजन संघर्ष करती नजर आई. अब वही टीम एक बार फिर नए सीजन में अपने पुराने अंदाज में दिखी. सीएसके ने प्लेऑफ में एंट्री कर लही है. पिछले सीजन की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई ने रिकॉर्ड 12वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह पक्की की.
मैच हाइलाइट्: CSK vs DC
आईपीएल 2023 के 67वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर हुई. इस मुकाबले को जीतकर एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने प्लेऑफ में एंट्री की. चेन्नई प्लेऑफ में एंट्री करने वाली गुजरात टाइटन्स के बाद दूसरी टीम बनी है. बात अगर दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबले की करे तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 223 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉफ रही और केवल कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले से एक बड़ी पारी निकली. हालांकि उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी और दिल्ली 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी.
INPUT-IANS
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…