खेल

KKR vs LSG: प्लेऑफ में लखनऊ, रिंकू सिंह की तूफानी पारी बेकार, कोलकाता 1 रन से हार कर बाहर

KKR vs LSG Match Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही लेकिन निकोलस पूरन की शानदार पारी के दम पर एलएसजी ने 20 ओवरों में 176/8 रन बनाए, जिसमें पूरन ने 30 गेंदों में 58 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को वेंकटेश अय्यर और जेसन रॉय की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन अन्य बल्लेबाज इस आगाज का फायदा नहीं उठा पाए. हालांकि रिंकू सिंह ने केकेआर को मैच में अंत तक जिंदा रखा.

उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर केकेआर को लगभग जीत तक पहुंचा ही दिया मगर अफसोस इस बार वो नाकाम रहे और केकेआर ने 1 रन से ये मैच गंवा दिया. इस तरह एलएसजी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि इस साल के टूर्नामेंट में केकेआर की दौड़ दौड़ चुकी है. बता दें लखनऊ ने लीग स्टेज के अंतिम मैच में अंक तालिका में तीसरे नंबर पर प्लेऑफ में एंट्री की है.

ये भी पढ़ें: इस बल्लेबाज ने ठोका IPL 2023 का 1000वां छक्का, इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन

रिंकू सिंह की तूफानी पारी बेकार

इस सीजन में केकेआर के X-FACTOR रहे रिंकू सिंह ने लगभग अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया था मगर इस बार उन्हें यश ठाकुर ने ऐसा करने से रोक दिया. अंतिम ओवर में केकेआर को 21 रन चाहिए थे. रिंकू ने पूरी कोशिश की लेकिन वह एक रन चूक गए. इस हार के साथ ही कोलकाता का इस सीजन सफर खत्म हुआ.

लखनऊ की जीत के हीरो रहे पूरन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही. पावरप्ले में एक विकेट पर टीम ने 54 रन बनाए. इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए. अंत में निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की साझेदारी ने टीम को राहत दी. पूरन ने इस दौरान सीजन की दूसरी फिफ्टी जमाई. उन्होंने 28 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की. पूरन 30 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए. LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डिकॉक, करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, कृष्णाप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान.

KKR: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago