खेल

DC vs PBKS IPL 2026: हार की हैट्रिक तोड़ पाएगी पंजाब? श्रेयस अय्यर की सेना के सामने दिल्ली की नई चुनौती

DC vs PBKS IPL 2026: सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. PBKS इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा. वहीं DC इस मुकाबले के लिए 5 बदलावों के साथ उतरी है.

इस संबंध में DC ने कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हम गेंदबाजी करना चाहेंगे. टॉस जीतना ही सबसे सही होगा. कई मैचों में हमने उन जरूरी मौकों पर जीत नहीं दर्ज कर पाये, वर्ना इतना बुरा हम नहीं खेले हैं. हम अपनी तरह का क्रिकेट खेलेंगे और नतीजे की चिंता नहीं करेंगे. हम हारें या जीतें, हम अच्छी तरह से खेलने की जरूर कोशिश करेंगे. यह फ्रेश विकेट है. नई बॉल से थोड़ा काम चल सकता है, लेकिन हम उन्हें पहले बैटिंग देना चाहेंगे. हमने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में 5 बदलाव किये हैं. हमारी टीम में पोरेल, साहिल परख, डेविड मिलर, माधव तिवारी और आकिब नबी हैं.

जब तक आप पिच पर नहीं खेलते…

वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि जब तक आप पिच पर नहीं खेलते हैं तबतक आप उसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकते. मैदान पर जाकर अच्छा करना ही हमारी असली सोच होगी. हम पॉइंट्स टेबल के बारे में भी नहीं सोच रहे. हम बस अपनी काबिलियत और अपनी समझ पर ध्यान दे रहे हैं. हमने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा नहीं किया है. हमने उस समय अपनी समझ पर भरोसा नहीं किया और दबाव में हम उस तरह से नहीं खेल पाये, जैसा खेलते हैं. यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी जल्दी उस चीज से आगे निकलकर आगे बढ़ते हैं. लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वारशियस इस मैच में आए हैं. क्योंकि वो थोड़े चोटिल हो गए हैं.

पिछले 3 मुकाबलों में हार का सामना

बता दें कि, पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर मौजूद है. शुरुआती 7 में से एक भी मैच न गंवाने के बाद पीबीकेएस को लगातार 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में पंजाब किंग्स एक बार फिर अपनी लय वापस पाना चाहेगी. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने 11 में से 7 मुकाबले गंवा दिए हैं. डीसी अगर अगले तीनों मैच जीत लेती है, तो भी उसके लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन होगी.

ये भी पढ़ें- “गाड़ी थामिए, डिजिटल बनिए” वडोदरा में पीएम मोदी की दूसरी बार देश से अपील- ईंधन बचाना है तो अपनाएं WFH और ऑनलाइन क्लास

ये है प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

9 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

37 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

37 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

49 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

57 minutes ago