खेल

WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से धोया

WPL 2023, DCW vs MIW: शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 105 रनों पर समेटने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ताबड़तोड़ रन बटोरते हुए 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया ने 41 रन बनाए और मैथ्यूज ने 32 रनों की पारी खेली. नेट साइवर 23 रन बनाकर और कप्तान हरमनप्रीत 11 रन बनाकर नाबाद रहीं. दिल्ली कैपिटल्स के 106 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर पहले ही हासिल कर लिया और डब्ल्यूपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

इसके पहले, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव करके मिन्नू मणि को अंतिम एकादश में शामिल किया था. मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शैफाली वर्मा केवल दो रन बनाकर साइका इशाक का शिकार बनीं. जबकि 6 रन बनाकर ऐलिस कैप्सी पूजा वस्त्राकर का शिकार बनीं.

मुंबई की गेंदबाजी के आगे दिल्ली पस्त

मारिजान काप्प भी आज कुछ खास नहीं कर सकीं और उन्हें 2 रन के निजी स्कोर पर वोंग ने चलता किया. इसके बाद मेग लैनिंग ने जेमिमा के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया लेकिन 84 रन के स्कोर पर जेमिमा 25 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं साइका इशाक ने कप्तान मेग लैनिंग को 43 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका दिया. वोंग और साइका इशाक की गेंदबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और दिल्ली की पूरी टीम 105 रनों पर सिमट गई. इशाक और वोंग ने 3-3 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें: WPL: गुजरात जायंट्स को लगा बड़ा झटका, चोटिल बेथ मूनी टूर्नामेंट से हुई बाहर

इस मैच के पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दोनों मुकाबले जीते थे जबकि मुंबई इंडियंस ने भी अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी. अब तीसरी जीत के बाद मुंबई के 6 अंक हो गए हैं. वहीं यूपी वॉरियर्स 2 मैचों में एक साथ के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. जबकि गुजरात के खाते में भी एक जीत के साथ 2 अंक हैं. वहीं स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी को तीन मैचों में हार का ही सामना करना पड़ा है और यह टीम अंकतालिका में सबसे नीचे है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पूर्वोत्तर के ‘ड्रोन डॉक्टर’, पहाड़ों और नदियों को चीरकर आसमान से पहुंच रही है दवाइयां! समय में 80% तक की बचत

Medical Drones Northeast: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी…

6 seconds ago

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

7 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

18 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

26 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

27 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

28 minutes ago