खेल

IPL 2024, DC vs MI, Highlights: दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार, घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को दी करारी शिकस्त

IPL 2024, DC vs MI, Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 10 रनों से शानदार जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और दिल्ली को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 258 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी और मैच को गंवा दिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

258 रनों के टारगेट की पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी. टीम के लिए तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या 24 गेंदों में 46 रन बनाए. जबकि, टिम डेविड 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और रसिक सलाम ने 3-3 विकेट झटके. वहीं खलील अहमद को दो सफलता मिलीं.

मुंबई इंडियंस की पारी का स्कोरकार्ड (247/9, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
रोहित शर्मा 08 खलील अहमद 35-1
ईशान किशन 20 मुकेश कुमार 45-2
सूर्यकुमार यादव 26 खलील अहमद 65-3
हार्दिक पंड्या 46 रसिक सलाम 136-4
नेहाल वढेरा 04 रसिक सलाम 140-5
टिम डेविड 37 मुकेश कुमार 210-6
मोहम्मद नबी 07 रसिक सलाम 223-7
तिलक वर्मा 63 रन आउट 234-8
पीयूष चावला 10 मुकेश कुमार 247-9
ल्यूक वुड 9*

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 225 रन

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने तूफानी शुरूआत की. ओपनर बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने पहले ही ओवर से गेंदबाजी की खबर लेनी शुरू कर दी. उन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. हालांकि, वह आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. उन्होंने 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हो गये. पीयूष चावला ने उन्हें चलता किया. अपनी पारी के दौरान जेक फ्रेजर ने 11 चौके और 6 छक्के लगाए.

जेक फ्रेजर ने खेली विस्फोटक पारी

मैकगर्क के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली. साई होप ने 17 गेंदों में 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली. कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए. इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट दिया. मुंबई इंडियंस के लिए ल्यूक वुड, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली.

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का स्कोरकार्ड (225/4, 20 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
जेक फ्रेजर मैकगर्क 84 पीयूष चावला 114-1
अभिषेक पोरेल 36 मोहम्मद नबी 127-2
साई होप 41 ल्यूक वुड 180-3
ऋषभ पंत 29 जसप्रीत बुमराह 235-4
ट्रिस्टन स्टब्स 48*
अक्षर पटेल 11*

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, साई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुसाग्र, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद.

मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, नेहल वढ़ेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, LSG Vs RR: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago