खेल

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया से बाहर, एक और डेब्यू की तैयारी में कप्तान रोहित शर्मा!

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें टीम इंडिया 3-1 से आगे हैं. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 7 मार्च से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर अच्छे नोट के साथ सीरीज को खत्म करना चाहेगी. वहीं इंग्लिश टीम वापसी की तलाश में है. इस सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी में चार खिलाड़ियों ने भारत के लिए डेब्यू कर लिया है. इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवें मुकाबले में एक और खिलाड़ी की डेब्यू हो सकती है.

देवदत्त पडिक्कल कर सकते हैं डेब्यू!

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. हिटमैन इस मैच में पडिक्कल को ड्राई कर सकते हैं. सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया से जुड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल को अपने पहले इंटरनेशनल मैच का इंतजार है. भारतीय टीम ने इस सीरीज को जीत लिया है. हीं मेहमान टीम इस सीरीज में पूरी तरह से डाउन नजर आ रही है. ऐसे में उन्हें डेब्यू का मौका देना सही फैसला हो सकता है. ताकि आखिरी मैच में उनकी काबिलियत को भी भांपा जा सके. धर्मशाा टेस्ट में उन्हें रजत पाटीदार की जगह पर खेलने का मौका मिल सकता है. रजत पाटीदार ने भी इस सीरीज में अपना डेब्यू किया था. लेकिन अभी तक वह एक भी बार बल्ले से कोई कमाल नीं दिखाया है, जिसके कारण उन्हें अंतिम एकादश में रखा जाए.

अब तक चार खिलाड़ी कर चुके हैं डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से अब तक चार खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. इनमें रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल का नाम शामिल है. रांची टेस्ट में तेज गेंदबाज आकाशदीप को डेब्यू करने का मौका मिला. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल दूसरे ही मैच में मैन ऑफ द मैच बन गए. उन्होंने अब तक खेले गए दो मैच में 175 रन बनाए हैं. इधर, आकाशदीप ने अपने पहले मैच में भारत को शानदार शुरूआत दिलाई थी. उन्होंने 24 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था.

ये भी पढ़ें- BCCI ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, ईशान किशन-श्रेयस अय्यर समेत 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

11 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

48 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

58 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago