कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी.
Raebareli Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी तैयारी में जुटी है. समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद मिली 17 सीटों पर कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई दिखाई दे रही है और लगातार तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है. इसी क्रम में प्रदेश की वीवीआईपी लोकसभा सीट रायबरेली को लेकर चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस इस बार यहां से किसे खड़ा करेगी. सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद से यूपी की सियासत में ये एक बड़ा सवाल है तो वहीं गुरुवार को रायबरेली में कांग्रेस के सियासी पोस्टर दिखाई दिए हैं. इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर लगी हुई है इसी के बाद चर्चा तेज है कि यहां से कांग्रेस प्रियंका गांधी को उतार सकती है.
फिलहाल इसको लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी के यहां से जाने के बाद गांधी परिवार से ही कोई यहां पर चुनाव लड़ेगा. तो वहीं रायबरेली में कांग्रेस के जो ताजा पोस्टर लगाए गए हैं. उन पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी की भी फोटो लगी हुई है. इसी के साथ ही इस पर लिखा है- ‘रायबरेली की यही पुकार, प्रियंका गांधी जी अबकी बार.’ तो वहीं पोस्टर पर उस नेता की भी तस्वीर है, जिसने पोस्टर लगवाया है. दावा किया जा रहा है कि, यह पोस्टर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेत ऋषभ राघवेंद्र बाजपेई ने लगवाया है. तो दूसरी ओर इस तरह के पोस्टर लगने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि यहां से प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ेंगी. इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी यूपी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं. साथ मे अजय राय ये भी कह चुके हैं कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस पर आखिरी फैसला उन्हें खुद ही लेना है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रही है और यहां से लगातार गांधी परिवार ही चुनाव मैदान में उतरता रहा है. सोनिया गांधी ने भी राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली के लोगों के लिए एक भावुक खत लिखा था. रायबरेली की जनता को उन्होंने अपने परिवार का हिस्सा बताया था. इसी के साथ ही ससुर फिरोज गांधी से लेकर, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक का जिक्र किया था. यहां से सोनिया गांधी लगातार चार बार सांसद रही हैं, लेकिन इस बार वह राज्यसभा चली गई हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि, रायबरेली में परम्परा को आगे जारी रखने के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी दे सकती है. फिलहाल इस सम्बंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…