Stuart Broad
Stuart Broad: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय मैच से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने 5वें एशेज टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि एजेश सीरीज का अंतिम मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. रिटायरमेंट की घोषणा कर स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने फैंस को भी भावुक कर दिया है. उन्होंने कहा,”कल या सोमवार को क्रिकेट में मेरा आखिरी खेल होगा.” स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास पर हम उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर डालेंगे लेकिन उससे पहले हम आपको यहां बता दें कि रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्या कुछ कहा…
इंग्लैंड के 37 वर्षीय दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय मैचों से रिटायमेंट की घोषणा की दी है. उन्होंने यह ऐलान करने के बाद कहा,”कल या सोमवार मेरा क्रिकेट का आखिरी मैच होगा. यह एक अद्भुत यात्रा रही है. नॉटिंघमशायर और इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही.” उन्होंने कहा,”मैं अब भी क्रिकेट को उतना ही प्यार करता हूं जितना पहले करता था. यह एक अद्भुत सीरीज रही, जिसका मैं हिस्सा बना. मैं हमेशा शीर्ष पर रहकर समाप्त करना चाहता था. इस सीरीज का हिस्सा बनना सबसे अद्भुत और मनोरंजक रहा.”
स्टुअर्ट ब्रॉड ने आगे कहा,”मैंने स्टोक्स को कल रात बताया और आज सुबह चेंजिंग रूम को बताया और ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि यह सही समय है. मैं नहीं चाहता था कि नॉटिंघमशायर में दोस्त या टीम के साथी ऐसी चीजें देखें जो सामने आ सकती हैं, इसलिए मैं इसे केवल कहना पसंद करूंगा और इसे पिछली ऑस्ट्रेलिया पारी के लिए एक अच्छा मौका दूंगा.”
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड दाएं हाथ के बॉलर रहे हैं. उन्होंने साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वे सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वालों में छठें स्थान पर हैं. उनसे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर(200), जेम्स एंडरसन(183*), रिकी पोंटिंग(182) और स्टीव वॉ(168) के नाम हैं.
वनडे मैच की बात करें तो स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपना वनडे मैच में डेब्यू 30 अगस्त 2006 को पाकिस्तान के खिलाफ किया था. वहीं, उनका आखिरी वनडे मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 फरवरी 2021 को था.
बता दें कि स्टुअर्ट ब्रॉड वही गेंदबाज हैं जिनके ओवर में साल 2007 में टी20 विश्व कप के दौरान युवराज सिंह ने लगातार छह छक्के जड़ा दिया था.
स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट सीरीज के साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहे हैं. रिकॉर्ड की ओर देखें तो स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक कुल 167 टेस्ट मैचों में 602 विकेट झटके हैं. टेस्ट में सबसे अधिक विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ली है. उन्होंने कुल 133 मैचों में 800 विकेट झटके हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न है, उन्होंने 145 टेस्ट मैचों में कुल 708 विकेट लिया है. इसके अलावा तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 183 मैचों में 690 विकेट लिया है. चौथे पर भारत के अनिल कुंबले है और इन्होंने कुल 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिया है.
गेंदबाजी के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने बल्लेबाजी भी की है. अब तक टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 18 की औसत से कुल 3656 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक तो 13 अर्धशतक भी जड़ा है. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 529 और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 118 रन बनाए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…
दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 बड़े प्रस्तावों को…
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…