देश

Jammu-Kashmir: कुलगाम से आर्मी का जवान हुआ लापता, कार में खूनी से सनी हुई मिली चप्पलें, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Army soldier abducted: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में एक सेना के जवान के लापता होने की खबर सामने आयी है. जवान के परिजनों के बताया कि वह घर पर ईद के त्योहार की छुट्टियां मानने के लिए आया था, लेकिन अचानक वह लापता हो गया. काफी ढ़ढने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिल रही है. बताया जा रहा है कि जवान अपने घर से कुछ सामान खरीदने के लिए निकला था उसके बाद से ही गायब है. काफी तलाश करने पर जवान की कार लावारिस हालत में मिली है और उसकी कार में खून के धब्बे भी पाए गए हैं.

जवान के लापता होने की खबर सामने आने के बाद से आर्मी ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है. वहीं परिजनों ने अपने बेटे को वापस लाने के लिए पुलिस और आर्मी से गुहार लगाई है. वहीं ऐसी भी आशंका जतायी जा रही है कि जवान को आंतकियों ने तो कहीं किडनैप नहीं किया है.

सामान लेने निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा

सेना के जवान का नाम जावेद अहमद वानी (25) है. वह कुलगाम के अश्थल का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग लेह (लद्दाख) में थी. वह ईद के त्योहार पर वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था. यहां यह वह कुछ सामान लेने के लिए बाहर निकला और लापता हो गया. परिजनो के मुताबिक, जवान अपनी ऑल्टों से चावलगाम (Chawalgam) के लिए निकला था, देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने पड़ोसियों से पूछताछ की और गांव के साथ मिलकर उसकी तलाश शरू कर दी.

यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा माफिया Atiq Ahmed का वकील, लखनऊ से किया गया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?

चप्पल और खून के धब्बे मिले

आर्मी के जवानों द्वारा तलाशी अभियान में जवान की गाड़ी कुलगाम के पास ही प्रानहाल में खुली हुई मिली, जिसके अंदर से जवान की चप्पलें और खून धब्बे मिले हैं. इसके बाद आर्मी ने सवान की खोजबीन के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. इसके अलावा पुलिस को भी सूचना दे दी गई है. वह भी जवान की खोजबीन में जुट गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago