खेल

England vs France, FIFA: रोमांचक मैच में फ्रांस ने इंग्लैंड को दी 2-1 से मात,  ओलिवर जीरूड ने दागा डिसाइडर

England vs France, FIFA Highlights: फीफा का क्वार्टर फाइनल अब खत्म हो चुका है. शनिवार (10 दिसंबर) देर रात आठ से आगे जाने वाली चार टीमों का फैसला हो गया. एक बार फिर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर दिखा. फुटबॉल फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका है क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम पुर्तगाल (Portugal) का टूर्नामेंट से बाहर होना. वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस ने अपना एक और कदम ट्रॉफी की तरफ बढ़ा लिया है. इंग्लैंड और फ्रांस (England vs France) के बीच चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर दिखी. हालांकि, फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की.

फ्रांस ने इंग्लैंड को दी 2-1 से मात

जिसमें फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की. इसके साथ ही फ्रांस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. फ्रांस के लिए ऑरेलियन टचौमेनी ने 17वें और ओलिवर जीरूड ने 78वें मिनट में गोल दागा। अब उसका मुकाबला मोरक्को से होगा. बता दें, फ्रांस अब 2002 में ब्राजील के बाद लगातार लगातार फाइनलिस्ट बनने से एक जीत दूर है और 1962 में ब्राजील और 1938 में इटली के बाद ट्रॉफी बरकरार रखने वाली तीसरी टीम बनने से दो जीत दूर है.

ये भी पढ़ें: Morocco vs Portugal: पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा मोरक्को, पुर्तगाल और रोनाल्डो का टूटा सपना

फ्रांस को अपनी जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, हालांकि दो पुराने खेल प्रतिद्वंद्वियों के बीच पहले टूर्नामेंट नॉकआउट मैच ने इस असाधारण क्वार्टर फाइनल सप्ताहांत के उत्साह को बनाए रखा.

पुर्तगाल और रोनाल्डो का टूटा सपना

मोरक्को की टीम ने इतिहास रचते हुए फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया. इसी के साथ मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है.

फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का शेड्यूल

13 दिसंबर – क्रोएशिया Vs अर्जेंटीना (देर रात 12.30 बजे)

14 दिसंबर – मोरक्को Vs फ्रांस (देर रात 12.30 बजे)

सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश

मोरक्को के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि वो फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है. पुर्तगाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टीम में कॉन्फिडेंस दिखा.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago