देश

Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नागपुर मेट्रो में की सवारी

Vande Bharat Express:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो फेज-1 राष्ट्र को समर्पित किया और नागपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया. साथ ही पीएम मोदी ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की यात्रा की, उन्होंने इस दौरान छात्रों से भी बातचीत की. प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एम्स नागपुर का भी उद्घाटन किया. अपने नागपुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी उद्घाटन किया.

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार छोड़कर प्रतिदिन सुबह 6.45 बजे बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी. यही ट्रेन वापसी में नागपुर स्टेशन से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. रेलवे अधिकारियों ने इसके मेंटेनेंस की तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए अलग से यार्ड बनाया गया है.

ये ट्रेन इस रुट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी

ये ट्रेन बिलासपुर और नागपुर की दूरी सिर्फ 5.30 घंटे में पूरी करेगी. इस रुट पर ये सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी. अभी तक दुरंतो एक्सप्रेस को 5.40 घंटा लगता था. तो वहीं, अन्य सुपरफास्ट ट्रेन 6.30 घटे का समय लेती है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस से इन दोनों शहरों के बीच की यात्रा करने के लिए एसी चेयरकार के लिए किराया 1240 रुपए रखा गया है. वहीं, एग्जिक्यूटिव क्लास के लिए किराया 2240 रुपए है.

ये भी पढ़ें : PM Modi: महाराष्ट्र-गोवा को 75 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात, PM मोदी करेंगे मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले AIIMS नागपुर का उद्घाटन किया. जुलाई 2017 में उन्होंने इसकी आधारशिला रखी थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया. ये एक्सप्रेस-वे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में से एक है, जो महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

7 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago