खेल

Oval Test: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, तीन बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम ने जल्दी खोए 2 विकेट

Oval Test: इंग्लैंड ने केनिंग्टन ओवल में गुरुवार से खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने केवल 38 रन पर ही दो विकेट खो दिए. खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 17 ओवर में 44 रन पर दो था.

टीम इंडिया इस निर्णायक मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है. चोटिल विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के स्थान पर ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मौका मिला है. शार्दुल ठाकुर के स्थान पर करुण नायर इस मैच में खेल रहे हैं.

4 बदलावों के साथ उतरी इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम मुकाबले से पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुकी थी. बेन स्टोक्स सहित चार खिलाड़ी इस निर्णायक टेस्ट मैच से बाहर हैं. स्टोक्स ओल्ड टैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट में चोटिल हुए थे, उन्हें दाहिना कंधा पकड़े देखा गया था. उनके स्थान पर पांचवें टेस्ट में ओली पोप टीम की कमान संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत ने WCL 2025 में Pak के साथ खेलने से किया इंकार, अब इन 4 मैच पर भी मंडराया संकट!

स्टोक्स के अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे. जैकब बेथल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन और जोश टंग को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. केनिंग्टन ओवल के मैदान पर भारतीय टीम ने 15 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें टीम इंडिया को सिर्फ दो ही मुकाबलों में जीत मिल सकी, जबकि छह मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. सात मैच ड्रॉ रहे हैं.

निर्णायक है यह मुकाबला

इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट 336 रन से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली. भारत के पास तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में लीड बनाने का मौका था, लेकिन यहां टीम इंडिया को 22 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने चौथे मुकाबले को ड्रॉ करवाने में कामयाबी हासिल की.

फिलहाल इंग्लैंड के पास सीरीज में 2-1 से लीड है. अब भारत के पास अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज ड्रॉ करवाने का मौका है.

दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

13 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

14 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

26 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago