अजब-गजब

‘रोना मत, मेरी मौत पर नाचना!’ दोस्त की आखिरी ख्वाहिश पर शव यात्रा में खूब नाचा शख्स; देखें वीडियो

Viral News: दोस्ती महज शब्द नहीं है यह एक विश्वास है. यह रिश्ता बचपन, जवानी और बुढ़ापे तक आपका साथ निभाता है. एक दोस्त अपने यार के लिए कुछ करने से पीछे नहीं हटता है. उसके लिए न तो कोई लाज शर्म होती है और ना ही समाज का कोई बंधन होता है. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की मौत के बाद उसकी अंतिम इच्छा को पूरा किया. उसने बैंड बाजे और डीजे के साथ शव यात्रा में डांस किया और अपने दोस्त को अंतिम विदाई दी.

मंदसौर जिले में जवासिया गांव आता है. यहां रहने वाले सोहनलाल जैन कैंसर से पीड़ित थे. 9 जनवरी 2021 को उन्होंने अपने मित्र अंबालाल प्रजापत और शंकरलाल पाटीदार का लेटर लिखा था. इसी पत्र में उन्होंने अपनी मौत पर जश्न की बात कही थी. अब उनके दोस्त ने यह कर दिया है.

अंतिम इच्छा वाले पत्र में क्या था?

सोहनलाल जैन ने पत्र में लिखा ‘दोनों को मेरा अंतिम बार राम-राम! अपने साथ वालों को भी राम-राम बोल देना. विशेष यह है कि मैं कागज लिख कर दे रहा हूं कि मैं जब इस दुनिया में न रहूं, तब तुम मेरी अंतिम यात्रा में शामिल होकर अर्थी के आगे नाचते-कूदते मुझे विदा करना. कोई रोना-धोना नहीं करना. खुशी-खुशी मुझे विदा करना. मनुष्य जीवन में जब से हम साथ हैं, इस बीच मुझसे अंजाने में कोई गलती हुई हो तो मुझे क्षमा करना और समय आने पर मेरी अंतिम इच्छा पूरी करना.’

ये भी पढ़ें: कोठी में कमाल! मध्य प्रदेश में है दुनिया का सबसे गरीब परिवार; जानिए कितनी है आधिकारिक आय?

दोस्ती का वादा निभाय

अंबालाल प्रजापत ने अपने दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा किया और शव यात्रा में डांस किया. उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त की अंतिम इच्छा थी कि उसकी शव यात्रा में मैं और शंकरलाल पाटीदार डांस करके उसे अंतिम विदाई दें. मैंने अपने दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी की और उसे नाचते हुए विदाई दी. इस अनोखी अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं. यह वीडियो दोस्ती की उस गहरी मिसाल को दर्शाता है. जहां एक दोस्त ने अपने मृत मित्र की आखिरी ख्वाहिश को पूरे सम्मान के साथ पूरा किया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

1 minute ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

33 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

35 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

48 minutes ago