WCL 2025 में भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) का बॉयकॉट (India boycott Pakistan) कर दिया है, जिससे इंडिया बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) का सेमीफाइनल मैच रद्द (cancelled) हो गया है; इस फैसले के बाद अब एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) पर भी संकट (crisis) के बादल मंडराए (looming) हैं।
WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL) में इंडिया चैंपियंस टीम ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने से ठीक पहले भारत ने टूर्नामेंट से आधिकारिक रूप से नाम वापस ले लिया है. यह फैसला सिर्फ एक खेल से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि इसके पीछे भारत-पाक रिश्तों में लगातार बढ़ता तनाव है, जो अब खेल के मैदान को भी अपनी चपेट में ले रहा है.
आतंकी हमले के बाद बदला माहौल
इस साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास और ज्यादा गहरा गई है. इसी पृष्ठभूमि में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया.
टीम में शामिल कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, जैसे सुरेश रैना और शिखर धवन ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे. नतीजतन टूर्नामेंट के दो अहम मुकाबले, एक ग्रुप स्टेज में और दूसरा सेमीफाइनल, रद्द कर दिए गए.
WCL में भारत-पाक टक्कर नहीं
पहले मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आने वाले थे, तब भी भारतीय टीम ने खेलने से इनकार कर दिया था. उस समय दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए थे. अब सेमीफाइनल में दोबारा ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार भारत ने पूरे टूर्नामेंट से ही हटने का फैसला ले लिया.
क्या एशिया कप 2025 पर भी पड़ेगा असर?
अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस फैसले का असर आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर भी पड़ेगा? खासकर एशिया कप 2025, जहां भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 14 सितंबर, सुपर-4, और फिर फाइनल में तीन बार आमने-सामने आ सकती हैं.
लेकिन सोशल मीडिया और खेल जगत में इसको लेकर बहस छिड़ गई है. कई लोग कह रहे हैं कि BCCI को पाकिस्तान से किसी भी तरह का क्रिकेट संबंध पूरी तरह तोड़ देना चाहिए, वहीं कुछ का मानना है कि खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए.
महिला वर्ल्ड कप पर भी मंडराए संकट के बादल
मामला सिर्फ पुरुष क्रिकेट तक नहीं रह गया है. 30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी भारत को पाकिस्तान से भिड़ना है. 5 अक्टूबर को कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले पर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या महिला टीम भी यही रुख अपनाएगी? अगर दोनों टीमें आगे बढ़ती हैं तो एक से ज्यादा बार टक्कर हो सकती है, जैसे नॉकआउट स्टेज में.
ये भी पढ़ें- चौंकाने वाला नियम! अब हर महिला एथलीट का होगा SRY जीन टेस्ट; जानें क्यों जरूरी?
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


