लीगल

महिला द्वारा विवाहित पुरुष को पीछा करना पड़ा महंगा, रोहिणी कोर्ट ने दिया ये सख्त आदेश

Delhi Harassment Case: अक्सर पुरुषों पर किसी महिला का पीछा करने का मामला देखने को मिलता है, और उसे अदालत द्वारा दंडित किया जाता है. लेकिन एक चौकाने वाला मामला देखने को मिला है. एक महिला द्वारा विवाहित पुरुष का पीछा करने का मामला सामने आया है.रोहिणी कोर्ट ने एक महिला को विवाहिता पुरुष का पीछा करने से मना कर दिया. अदालत ने महिला को उसे परेशान करने से मना कर दिया. महिला पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी, जिसे पुरुष ने इनकार कर दिया था.

रोहिणी कोर्ट की सिविल जज रेणु ने हाल के अपने आदेश में महिला को निर्देश दिया कि वह पुरु ष के फ्लैट के 300 मीटर के दायरे में नहीं आए. साथ ही वह न किसी भी तरह से उससे और उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश करे.

इसके अलावा वह पुरुष के किसी भी पारिवारिक सदस्य के साथ व्यक्तिगत रूप से या इलेक्ट्रानिक,टेलीफोन या सोशल मीडिया सहित संचार के किसी भी माध्यम से पीछा करने व परेशान करने से भी रोक दिया है. यहां तक कि किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से भी संपर्क न करने को कहा है.

सोशल मीडिया से लेकर फ्लैट तक पीछा

पुरुष ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि वह वर्ष 2019 में एक आश्रम में महिला के साथ संपर्क में आया था. उन्होंने एक-दूसरे के साथ बातचीत शुरू कर दी. इसके बाद महिला ने वर्ष 2022 में कथित रूप से उसके साथ संबंध का प्रस्ताव किया.

पुरुष ने उस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह एक बूढ़ा और विवाहित व्यक्ति है. उसके बच्चे भी हैं. फिर भी महिला सोशल मीडिया पर उसका और उसके बच्चों का पीछा करती रही और उसके फ्लैट पर भी आकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती रही.

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी अनदेखी जारी रखी तो वह आत्महत्या कर लेगी. अदालत ने मामले पर विचार करने के बाद कहा कि महिला का आचरण याचिकाकर्ता के स्वतंत्र रूप से घूमने-फिरने के मौलिक अधिकारों को प्रभावित कर रहा है. उसे शांतिपूर्वक जीवन जीने से रोक रहा है. इसलिए उसे यह निरोधक आदेश पारित करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में लॉ इंटर्न्स की पेशी पर रोक, कुछ दिनों में प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

16 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

17 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

28 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

37 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago